Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बांका पैक्स चुनाव परिणाम : 22 पैक्सों के आ गए परिणाम, जानिए कहां से कौन बने विजेता

बांका में 22 पैक्स में मतदान हुआ। 65.02 प्रतिशत वोट डाले। 66 मतदान केंद्र बने थे। 27 हजार 314 वोटरों में 17 हजार 818 वोटरों ने वोट डाला। देर रात गिनती के बाद परिणाम जारी कर दिया गया है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Updated: Wed, 13 Apr 2022 04:00 PM (IST)
Hero Image
बांका में पैक्स चुनाव के दौरान मतदान करने पहुंचे वोटर।

जाटी, बांका। बांका जिले में 22 पैक्स में हुए मतदान को लेकर वोटरों में 65.02 प्रतिशत वोट डाले। इसके लिए 66 मतदान केंद्र बने थे। इसमें 27 हजार 314 वोटरों में 17 हजार 818 वोटरों ने मतदान में हिस्सा लिया। देर शाम से शुरू हुई गिनती के बाद परिणाम जारी कर दिया गया है।

कटोरिया: कोल्हासार पंचायत में 1003 मतदाताओं में से 717 ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। बीडीओ प्रेम प्रकाश ने बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद से विकास यादव ने 292 वोट प्राप्त कर अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी ईश्वर यादव को 43 वोटों से पराजित किया। जबकि अक्षय कुमार को 156 वोट मिले और 20 वोट रद किया गया।

बाराहाट: भूरना पैक्स व पंजवारा पैक्स का चुनाव हुआ। जिसमें 75 फीसदी मतादाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पंजवारा के वोटों की गिनती के बाद सुनील सिंह पांच वोट से अध्यक्ष विजयी हुए। यहां 820 मतदाताओं में 620 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जबकि भूरना से विजय सिंह अध्यक्ष बने। यहां 1383 मतदाताओं में 1031 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

शंभूगंज: भरतशिला व पौकरी पंचायत में हुए चुनाव के बाद प्रखंड मुख्यालय में गिनती हुई। भरतशिला पैक्स अध्यक्ष पद पर राहुल कुमार राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजीव कुमार को 380 मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज किया। पौकरी पैक्स अध्यक्ष पद पर सोना कुमार स‍िंंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मृत्युंजय कुमार सिंह को 60 मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की है। राहुल कुमार राय व सोना कुमार स‍िंंह इसके पूर्व भी पैक्स अध्यक्ष थे। जहां दोनों ने जीत दर्ज कर फिर हैट्रिक लगाए। बीडीओ प्रभात रंजन ने बताया कि सभी को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया है।

बेलहर : घोड़बहियार पैक्स का उपचुनाव संपन्न हो गया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजीव रंजन ने बताया कि 801 मतदाताओं में से 605 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में 168 वोट से प्रवीण कुमार पंडित अध्यक्ष पद चुनाव जीते।

बौंसी : तीन पैक्स में अध्यक्ष पद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जिसमें कसबा मंदार पैक्स से मौसम कुमारी, दलिया पैक्स से मुकेश भुवानियां एवं फागा पैक्स से संध्या कुमारी निर्विरोध चुनाव जीतने में कामयाब हुए हैं ।वहीं दो पैक्स सरुआ एवं कैरी पंचायत में चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए बाली यादव उर्फ बल्ली यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महेश यादव को 44 मतों से पराजित कर दिया। बल्ली यादव को कुल 173 मत प्राप्त हुए वहीं महेश यादव को 129 मत प्राप्त हुआ। दो अन्य उम्मीदवारों में पप्पू कापरी एक सौ एवं राधाकांत मांझी को सिर्फ 22 मत प्राप्त हुए।

सरुआ पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार आमने-सामने थे जिसमें कारु साह ने शिव शंकर प्रमाणिक को 173 मतों से हरा दिया। कारु साह को 254 मत प्राप्त हुए। वहीं शिव शंकर प्रमाणिक को मात्र 81 मतों से संतोष करना पड़ा। सभी विजयी प्रत्याशी को बीडीओ पंकज कुमार ने प्रमाण पत्र दिया।

अमरपुर: बनहरा पैक्स में 69.30 प्रतिशत एवं डुमरामा पैक्स में 58.17 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें बनहरा पैक्स में कुल 1352 में 937 मतदाता ने मतदान किया। जिसमें मतदान केंद्र संख्या क में 169, ख में 243, ग में 226 एवं घ मतदान केंद्र पर 299 वोट पड़े, जबकि डुमरामा पैक्स के कुल 832 में से 484 मतदाता ने मतदान केंद्र संख्या क में 230 व ख में 254 वोट पड़े। डुमरामा मतदान केंद्र पर नोंक-झोंक के बाद एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव, डीपीआरओ रंजन कुमार चौधरी, पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार राव, प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस बल थे। इधर गिनती में डुमरामा पैक्स के चंदन चक्रवर्ती अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गए।

रजौन: पैक्स अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव संपन्न हो गया। बीडीओ राजकुमार पंडित ने बताया कि सकहारा पंचायत में कुल 1369, धौनी बामदेव में कुल 703, मोरामा बनगांव में कुल 642 एवं चिलकावर असौता में कुल 806 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। चारों पैक्स में चुनाव को लेकर कुल डाले गए मतों का प्रतिशत 59.29 प्रतिशत रहा।

धोरैया: ताहिरपुर गौरा एवं बटसार में हुए चुनाव में बटसार से नागेश्वर कुमार 87 मत से जीत दर्ज की है। वे जयराम कुशवाहा को पराजित किया। इधर, मतदान में ताहिरपुर गौरा में 62 व बटसार में 72 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ताहिरपुर गौरा में उमेश चंद्र रजक अध्यक्ष बने।

कझिया से संजीव फिर से बने पैक्स अध्यक्ष

बांका के कझिया पैक्स का मतदान के बाद मंगलवार को मतगणना का कार्य भी देर शाम संपन्न हो गया। जिसमें संजीव कुमार ने जयकांत बिहारी को 105 मत के बडे अंतर से हरा कर एक बार फिर से अध्यक्ष बन गए है। संजीव कुमार शर्मा को 426, जयकांत को 321 जबकि मु. मोजीव को 33 मत का समर्थन मिला। जबकि 33 मत रद हो गया है। इससे पूर्व कझिया में शांति पूर्ण रूप से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। जिसमें 1505 मतदाताओंं में 813 लोगों ने मतदान किया। 561 पुरुष और 252 महिला मतदाताओं ने मतदान किया है। कझिया के चारों बुथों पर 54.02 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद सभी को बीडीओ सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी डा. संजय कुमार ने सभी को प्रमाण पत्र दिया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें