Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कौन बनेंगी भागलपुर की मेयर? सविता, गजाला, सीमा या वसुंधरा; CM नीतीश के MLA गोपाल मंडल की पत्‍नी ने भरा पर्चा

Who will be the next Mayor of Bhagalpur? भागलपुर में मेयर व डिप्‍टी मेयर का चुनाव काफी रोमांचक हो चुका है। मेयर पद के लिए चार नामों की चर्चा है। तीन ने नामांकन कर दिया है। एक प्रत्‍याशी कल नामांकन करेंगी। और भी प्रत्‍यशी के नामांकन की सूचना है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Updated: Thu, 22 Sep 2022 04:57 PM (IST)
Hero Image
Who will be the next Mayor of Bhagalpur? : नामांकन जुलूस मेंं झांकी निकाली गई।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Who will be the next Mayor of Bhagalpur? : भागलपुर नगर निगम चुनाव को लेकर भी नामांकन ने रफ्तार पकड़ ली। बुधवार को जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल की पत्नी सविता देवी और गजाला परवीन ने जहां मेयर पद के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया। मेयर पद पर चिकित्‍सक डॉ वसुंधरा लाल व पूर्व मेयर सीमा साहा भी नामांकन करेंगी। डॉ वसुंधरा लाल के पति डॉ बिहाली लाल हैं। सीमा साह के पति जिला परिषद अध्‍यक्ष अनंत प्रसाद उर्फ टुनटुन साह हैं। सीमा साह शुक्रवार को नामांकन करेंगी। डॉ वसुंधरा लाल आज नामांकन कर रही हैं।

51 लोगों ने वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया। गजाला परवीन ने वार्ड पार्षद पद के लिए भी नामांकन का पर्चा दाखिल किया। नगर निगम के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम शिव कुमार शैव ने बताया कि बुधवार को निगम के लिए 53 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें 51 लोगों ने पार्षद पद के लिए नामांकन किया। तीन उम्मीदवारों ने मेयर के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया। डिप्टी मेयर पद के लिए बुधवार को किसी उम्मीदवार ने नामांकन का पर्चा दाखिल नहीं किया। पार्षद पद के लिए नामांकन करने वालों में आठ उम्मीदवार ने दो सेट में नामांकन किया है।

इन्होंने भी कराया नामांकन

पार्षद पद के लिए वार्ड- पांच की नासरीन, वार्ड संख्या छह से पंकज कुमार दास, 11 से अर्चना देवी व सविता देवी, 12 से सालेहा रानो, 13 से कंचन मंडल व अभिषेक राज, 14 से अरविंद कुमार, 18 से कुमकुम, 19 से पूर्व डिप्टी मेयर भाजपा नेत्री प्रीति शेखर (लगातार 15 वर्षों से पार्षद)  ने नामांकन कर लिया है। इसी वार्ड से सौरव पारिक ने भी नामांकन किया। वार्ड 21 से पूर्व पार्षद संजय कुमार सिन्हा, 22 से निशा दुबे व सविता देवी, 23 से रश्मि रंजन, 24 से फिरोजा यासमीन व बीबी नुसरत, 25 से गोविंद बनर्जी व अभिषेक कुमार, 27 से निकेश कुमार, 28 से अनिता सिंह व सईदा, 30 से अभिषेक आनंद व कविता देवी, 31 से शीला देवी, 32 से प्रसेनजित कुमार सिंह, 33 से शबनम व शाबरा, 34 से बीबी नसीमा बेगम, मोदैयरा खानम, इजवल सागर, 36 से प्रमोद कुमार लाल, 37 से प्रीति कुमारी, अनिता सिंह, अंजनी देवी, अनिता सिंह, बबीता देवी, सावित्री देवी, 38 से शिव कुमार वर्मा, अश्विनी जोशी मोंटी, राजेश कुमार सर्राफ, 40 से नजमा खातुन, 41 से शवनम देवी, 42 से सरयुग प्रसाद साह, चंदन कुमार साह, 43 से अरसदी बेगम, 44 से गजाला परवीन व ताहिरा खातून, 46 में रूपा देवी व नन्हीं बेगम, 48 से सुनीता देवी और 50 से नलिन कुमार ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। वार्ड संख्‍या 20 से संदीप शर्मा व 21 से भागलपुर भाजपा जिला मंत्री मनीष दास ने नामांकन आज किया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें