Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ara News: 'हमार कहानी पूरा जिला जाने...', देसी पिस्टल संग रील बनाना युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

बिहार के भोजपुर जिले में तीन युवकों को देशी पिस्टल के साथ रील रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करना भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी राज ने बताया कि रील बनाने में प्रयुक्त दो देसी पिस्टल और चार कारतूस बरामद किया गया है।

By Deepak Singh Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sun, 06 Oct 2024 06:40 PM (IST)
Hero Image
आरा में देसी पिस्टल संग रील बनाना युवकों को पड़ा भारी।

जागरण टीम,आरा/उदवंतनगर। बिहार के भोजपुर जिले में देसी पिस्टल के साथ रील बनाने और फायरिंग करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर कांड में संलिप्त तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव से जुड़ा है। रविवार को एसपी राज ने बताया कि कांड में प्रयुक्त दो देसी पिस्टल व चार कारतूस बरामद किया गया है।

आरोपितों में एक उदवंतनगर थाना पूर्वी नीमा गांव निवासी पवन कुमार एवं उसके दो नाबालिग साथी शामिल है। इसे लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि पांच अक्टूबर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो एक कम उम्र के किशोर द्वारा फायरिंग कर रील बनाया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए कांड में संलिप्त आरोपितों की गिरफ्तारी एवं अवैध हथियारों की बरामदगी को लेकर सदर एएसपी परिचय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।

इस दौरान टीम ने वायरल वीडियो का सत्यापन कराया गया ताे, पता चला कि देसी पिस्तौल से फायरिंग करते वायरल वीडियो उदवंतनगर के कोहड़ा गांव के एक लड़के का है। इसके बाद थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव व प्रशिक्षु दारोगा नीतीश कुमार के नेतृत्व टीम ने कोहड़ा मेें छापेमारी कर वायरल रील में फायरिंग करते कैद किशाेर को धर दबोचा।

तलाशी में 315 बोर का दो कारतूस मिला। इसके बाद टीम ने फायरिंग में प्रयुक्त अवैध हथियार के बारे में पूछताछ की ताे, बताया कि उपरोक्त हथियार पूर्वी नीमा गांव के एक दोस्त का है। रील बनाने के लिए उसी के हथियार से फायरिंग की थी।

इसके बाद भुपौली गांव के उसके एक अन्य दोस्त द्वारा वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया गया था। इसके बाद टीम ने उसकी निशानदेही पर स्कूल के समीप छापेमारी कर वीडियो अपलोड करने वाले भुपौली गांव के किशोरी को धर दबोचा। उसके पॉकेट से भी दो कारतूस बरामद किया गया।

दोनों की निशानदेही पर टीम ने पूर्वी नीमा गांव में छापेमारी कर पवन कुमार के दालान से छुपाया गया दो देसी पिस्तौल बरामद किया। दोनों हथियार छज्जा पर छुपाया गया था। साथ ही, आरोपित पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार पवन ने पूछताछ में बताया कि दोनों हथियार पूर्वी नीमा गांव निवासी उसके एक अन्य साथी का है, जिसे वह उसके दालान में छुपाकर रखता था पुलिस ने तीनों को नामजद किया है।

हमार कहानी पूरा जिला जाने... भोजपुरी गाने पर बनाई थी रील

इंटरनेट मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें एक भोजपुरी गाना बज रहा है। गाने का बोल है, "हमार कहानी पूरा जिला जाने, एके गोली में छिंटाई, लिखल ग्रंथ में बा ...लकीर खिंचल कवन मिटाई ...।'' गाने पर एक कम उम्र का लड़का देसी पिस्तौल लेकर फायरिंग करते नजर आ रहा है। दूसरा लड़का वीडियो बना रहा था। बाद में इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था।

यह भी पढ़ें: Bihar News कटिहार में नदी में नहाने गए 4 युवकों की मौत, गोताखोरों ने शवों को किया रेस्क्यू; गांव में पसरा मातम

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें