Move to Jagran APP

Ara News: आरा में पढ़़ाई के दौरान स्कूल के पास गिरा ठनका, 18 छात्राओं की बिगड़ी हालत; अस्पताल में भर्ती

Ara News बिहार में गर्मी के बाद अब बारिश तबाही मचा रही है। बारिश के दौरान गिरने वाला ठनका आम लोगों से लेकर बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। इसी क्रम में भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड के बडकागांव उच्च विद्यालय से सटे पेड़ पर गुरुवार को ठनका गिरने से 18 छात्राओं को घबराहट होने लगी और उनकी तबीयत बिगड़ गई।

By Kanchan Kishore Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Thu, 11 Jul 2024 10:08 PM (IST)
Hero Image
आरा के तरारी प्रखंड में ठनका गिरने से 18 छात्राओं की हालत बिगड़ी (जागरण)

 जागरण टीम, आरा/तरारी। Ara News:  भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड के बडकागांव उच्च विद्यालय से सटे पेड़ पर गुरुवार को वर्षा के दौरान ठनका गिरने से 18 छात्राओं को घबराहट होने लगी और उनकी तबीयत बिगड़ गई। पहले इलाज के लिए तरारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बाद में सात छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा रेफर कर दिया गया। इसे लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही।

इस दौरान पीरो एसडीओ अनिल कुमार एवं डीएसपी राहुल सिंह समेत अन्य अफसरों ने अस्पताल पहुंच छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। थानाध्यक्ष प्रदीप भास्कर के अनुसार सभी छात्राएं खतरे से बाहर हैं।

जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब साढ़े तीन बजे बड़कागांव उच्च विद्यालय में क्लास चल रहा था। ठीक उसी दौरान वर्षा शुरू हो गई। स्कूल से सटे ही बगीचा व मंदिर है। वर्षा के दौरान ताड़ के पास ठनका गिर पड़ा। आकाशीय बिजली की गति इतनी तेज थी कि उसका प्रभाव छात्राओं के क्लास रूम तक हुआ।

जिसमें वोरसी गांव निवासी कमला प्रसाद सिंह की 13 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी, सैदनपुर निवासी युनूस अंसारी की 14 वर्षीय पुत्री संजू गुप्ता, बड़का गांव निवासी बीरेन्द्र राम की 14 वर्षीय पुत्री प्रियांशु कुमारी, सत्येन्द्र कुमार की 13 वर्षीय पुत्री संगीता कुमारी, बंधवा निवासी बागेश्वर शर्मा की 15 वर्षीय पुत्री शियाजी कुमारी, धर्मदास डीहरी गांव निवासी जितेन्द्र राम की 13 वर्षीय पुत्री रीता कुमारी, बड़कागांव गांव निवासी संतोष कुमार की पुत्री मुस्कान कुमारी, बीरेन्द्र राम की 13 वर्षीय पुत्री मधु कुमारी,

इसके अलावा सुनील राम की 13 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी, सैदनपुर निवासी जैनुद्दीन अंसारी की 13 वर्षीय पुत्री रूकसाना खातून, गोपालपुर निवासी छठू सिंह की 12 वर्षीय पुत्री अंजू कुमारी, बड़कागांव गांव निवासी जय प्रकाश राम की 14 वर्षीय पुत्री किस्मत कुमारी, भदेसरा गांव निवासी सोनू कुमार की 15 वर्षीय पुत्री अनिशा कुमारी, सुनील कुमार की 14 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी शामिल हैं।

इसके अलावा खेलड़ियां गांव निवासी चिंटू कुमार की 13 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी, विमलेश कुमार की 14 वर्षीय पुत्री अमृता कुमारी, श्रीकांत सिंह की 13 वर्षीय पुत्री सोनाली कुमारी एवं सुमेर सिंह की 14 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी की अचानक सदमे से तबीयत बिगड़ गई।

इसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए तरारी प्राथमिक केन्द्र लाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंच गए। सात छात्राओं को आरा रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें

Bihar Teacher News: बच्चों के स्कूल से बाहर पाए जाने पर जाएगी इनलोगों की नौकरी, शिक्षा विभाग के आदेश से मचा हड़कंप

Bihar Teacher News: उपस्थिति बनाने के लिए खेत और छत पर भटक रहे गुरुजी, शिक्षा विभाग के नए नियम ने किया शिक्षकों को परेशान

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।