Move to Jagran APP

Ara News: अब स्कूल में भी बनेगा छात्र- छात्राओं का जन्म प्रमाण पत्र, इस जिले में प्रधानाध्यापक को मिला निर्देश

Ara News बिहार के भोजपुर के कोईलवर में अब स्कूलों में भी बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनेगा। सभी प्रधानाध्यापक को जन्म प्रमाण पत्र बनाने सम्बन्धी प्रशिक्षण दे दिया गया है। जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को आसान बनाने को लेकर आरा के सभी बीईओ बीपीएम और बीआरपी का प्रशिक्षण दिया गया था। इसके लिए प्रधानाध्यापकों को दो पालियों में जन्म प्रमाण पत्र बनाने को कहा गया है।

By Niraj Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sat, 20 Jul 2024 05:49 PM (IST)
Hero Image
अब स्कूल में बनेगा जन्म प्रमाण पत्र (जागरण)

संवाद सूत्र,  कोईलवर (भोजपुर)। Bihar School News: भोजपुर के  प्रखंड संसाधन केन्द्र कोईलवर में सभी प्रधानाध्यापक को जन्म प्रमाण पत्र बनाने सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया गया। स्कूली बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने में अभिभावकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को आसान बनाने को लेकर शुक्रवार को विद्या भवन, आरा में भोजपुर जिले के सभी बीईओ, बीपीएम और बीआरपी का प्रशिक्षण दिया गया था।

दो पालियों में बनाया जाएगा जन्म प्रमाण पत्र 

प्रशिक्षण में दिए गए निर्देश के आलोक में कोईलवर प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापक को दो पालियों में जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में विद्यालय में नामांकित बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनाने हेतु जन्म रिपोर्ट, सांख्यिकीय सूचना, प्रारुप संख्या-एक में बच्चे का पूर्ण विवरण भरा जायेगा तथा उसके साथ शपथ पत्र भी होगा। जिसपर पांच रुपये का टिकट एवं बच्चे का फोटो लगा रहेगा।

शपथ पत्र पर प्रधानाध्यापक और नोडल शिक्षक का हस्ताक्षर होगा

शपथ पत्र पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं नोडल शिक्षक का हस्ताक्षर होगा। तदुपरांत दोनों प्रपत्र आवश्यक कागजात माता- पिता के आधार की छाया प्रति सहित प्रखंड में जमा होगा जिसपर बीडीओ या प्राधिकृत पदाधिकारी के हस्ताक्षर से जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा।

सभी प्रधानाध्यापक को जिम्मेदारी दी गई कि विद्यालय के वैसे बच्चे जिनका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है, उनका सभी आवश्यक कागजात के साथ विधिवत सूची बनाकर ही प्रखंड में यथाशीघ्र जमा कर जन्म प्रमाण पत्र बनवाना सुनिश्चित करेंगे।

ये भी पढ़ें

Begusarai News: जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए यह रसीद होगी जरूरी, नहीं तो नहीं होगा काम, इतना लगेगा खर्च

Bihar Cabinet Meeting: पंचायत के टेंडर में मुखिया का पावर खत्म; अब इस नियम का होगा पालन; पढ़ें कैबिनेट के 10 फैसले

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।