Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: आरा के इंजीनियर छात्र ने बनाया Doczappoint एप, अब घर बैठे होगा मरीजों का इलाज

भोजपुर जिले के आरा शहर में मरीजों की इलाज की सहायता के लिए डॉक्जाप्वाइंट (Doczappoint) एप और बेवसाइट सेवा की शुरू की है। इस एप के जरिए अलग-अलग सर्जन फिजिशियन नेत्र रोग विशेषज्ञ हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत 30 से ज्यादा चिकित्सक शामिल हैं। इस एप को संकट मोचन नगर के न्यू पुलिस लाइन मोहल्ले के निवासी NIT नागपुर के इंजीनियरिंग के छात्र ने बनाया है।

By Jagran News Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Sun, 18 Aug 2024 04:41 PM (IST)
Hero Image
आरा के इंजीनियर छात्र ने बनाया डॉक्जाप्वाइंट एप

जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के आरा शहर में डॉक्जाप्वाइंट (Doczappoint) एप और बेवसाइट सेवा की शुरुआत हो चुकी है। इस एप से आरा शहर के अलग-अलग विभागों के करीब 30 से अधिक प्रसिद्ध चिकित्सक जुड़ चुके हैं।

इसमें प्रसिद्ध सर्जन, फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ,नेत्र रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ और दंत रोग विशेषज्ञ आदि चिकित्सक शामिल हैं। कोई भी मरीज अब आरा शहर के अलग-अलग बीमारियों के प्रसिद्ध डॉक्टर के पास घर बैठे आसानी से नंबर लगाकर अपना इलाज करवा सकते हैं।

स्टार्टअप इंडिया और स्टार्टअप बिहार के तहत किया एप लॉन्च

आरा शहर के संकट मोचन नगर (न्यू पुलिस लाइन) मोहल्ला निवासी शुभम कुमार सिंह NIT नागपुर के इंजीनियरिंग के छात्र हैं। इन्होंने स्टार्टअप इंडिया और स्टार्टअप बिहार के तहत स्वास्थ्य के क्षेत्र इस नई तकनीक सेवा की शुरुआत की है।

ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की समस्या को देखते हुए पैन इंडिया के तहत अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस एप तैयार किया है।

इधर, आरा में एप लांच होने पर भोजपुर के डीएम राज कुमार एवं एसपी प्रमोद कुमार यादव ने भी एनआइटी के छात्र शुभम के स्टार्टअप को सराहा है।

साथ ही सपोर्ट में भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं भी है। दोनों अधिकारियों ने कहा है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस नयी शुरुआत से ग्रामीण इलाकों के मरीजों को इसका काफी लाभ मिलेगा। लोग घर बैठे डॉक्टर के पास नंबर लगा सकते हैं ‌।

क्या बोले कंपनी के निदेशक

इधर, कंपनी के निदेशक शुभम कुमार सिंह ने बताया कि उनके स्टार्टअप को भोजपुर के लिए डीएम और एसपी ने भी सराहा है। दो दिनों के अंदर करीब 120 से अधिक लोग इस एप से जुड़ चुके हैं।

लोगों की सहायता के लिए एक मोबाइल नंबर 9470075205 को भी सार्वजनिक किया गया है। आरा शहर के  बाद बक्सर व और फिर राजधानी पटना में भी इस सेवा की शुरूआत की जाएगी।

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव के साथ एनआइटी के छात्र शुभम सिंह

आम लोग इस नंबर पर कॉल कर विस्तृत जानकारी प्राप्त का सकते हैं। 24 घंटे  सेवा उपलब्ध रहेगी। अगर किसी डॉक्टर के पास नंबर फूल हो जाएगा तो नंबर नहीं लग सकेगा।

नंबर लगने के बाद लोग आसानी से चिकित्सक के पास पहुंचकर इलाज करवा सकते है। शहर के अमूमन सभी डॉक्टरों का प्रेम और स्नेह इस लोकप्रिय एप सुविधा को मिलना शुरू हो गया है। अन्य चिकित्सकों ने भी इच्छा जतायी है। 

डॉक्टरों ने भी इस तकनीक की सरहाना की

इधर, आरा के कई प्रसिद्ध डॉक्टरों ने महानगरों की तर्ज पर आरा शहर में भी इस तरह की बेहतर सेवा शुरू होने को लेकर नई तकनीक की सराहना की है। मरीजों को नंबर लगाने के लिए आने-जाने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

दरअसल, Doczappoint एप सेवा से लाभ लेने और इससे जुड़ने के लिए आप्शन उपलब्ध कराए गए हैं। यह गुगल वेबसाइट https://Www.doczappoint.com व प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध है, जहां से आप डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा मरीजों के लिए वरदान साबित होगा। क्योंकि, समय व पैसा दोनों की बचत होगी।

डॉक्टर की अनुपस्थिती में मरीजों को नहीं होगी निराशा 

किसी भी डॉक्टर के पास नंबर लगाने के लिए मरीज एवं परिजनों को अलग-अलग यात्री वाहनों से आरा आना पड़ता है। अगर किसी कारण वश डॉक्टर उपलब्ध नहीं होते है तो उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ता है या इधर-उधर भटकना पड़ता है।

प्राय:देखा जाता है कि भोले-भाले कुछ लोग गलत झांसे में भी आ जाते है। अंत में उन्हें पछतावा भी होता है। यह सेवा हर कदम पर मदद करेगा।

महज 20 से 25 रुपये लगेगा अतिरिक्त चार्ज

घर बैठे किसी भी डाक्टर के पास नंबर लगवाने के लिए सबसे पहले दिए गए एप doczappoint को डाउनलोड करना होगा। जहां उन्हें इस सेवा का लाभ उठाने के लिए मात्र डाक्टर की फीस से अतिरिक्त महज 20 से 25  रुपए खर्च करना पड़ेगा।

अब शहर से 50 से 60 किलोमीटर दूर बैठे लोग भी एप की मदद से चिकित्सक के पास नंबर लगाकर इलाज करा सकते हैं। ऊपर दिए गए नंबर पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

ये भी पढ़ें-

Kolkata Doctor Murder Case: सीतामढ़ी के डॉक्टरों ने नहीं रोका मरीजों का इलाज, हड़ताल पर रहते हुए भी दी सेवाएं

Patna News: सौर ऊर्जा से चलेंगे कोल्ड स्टोरेज, किसानों को महंगी बिजली से मिलेगी राहत; सरकार देगी अनुदान

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर