Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

तिलक से ठीक दो दिन पहले गायब हुआ दूल्हा, 6 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग; पुलिस के लिए अबूझ पहेली बना मामला

बिहार के भोजपुर जिले में पीरो से अगवा नारायण सिंह नामक युवक का छह दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। 11 फरवरी को ही शादी की तिलक थी। तिलक के ठीक दो दिन पहले युवक का रहस्यमय ढंग से गायब होना पुलिस प्रशासन के लिए अबूझ पहेली बना हुआ है। पुलिस अलग-अलग ऐंगल पर जांच कर रही है।

By Deepak Singh Edited By: Mohit Tripathi Updated: Thu, 15 Feb 2024 08:01 PM (IST)
Hero Image
तिलक के पहले अपहृत युवक का छह दिनों बाद भी सुराग नहीं। (सांकेतिक फोटो)

संवाददाता,आरा। भोजपुर जिले के पीरो से तिलक से ठीक दो दिन पहले अगवा युवक नारायण सिंह का छह दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस तकनीकी आधार पर कांड का पटाक्षेप करने में लगी हुई है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी चल रही है।

एसपी प्रमोद कुमार के आदेश पर पीरो डीएसपी राहुल सिंह के नेतृत्व में टीम को लगाया गया है। पुलिस अलग-अलग ऐंगल पर जांच कर रही है।

नौ फरवरी को पीरो के रजेयां गांव निवासी नारायण कुमार सिंह ने अपने घर पर यह बताकर निकले थे कि किसी जरूरी काम से बिहिया जा रहे है। लेकिन, जब रात 11 बजे तक घर नहीं लौटे तो स्वजनों ने खोजबीन शुरू की थी, लेकिन कोई क्लू नहीं मिला था।

अज्ञात पर FIR दर्ज

इस घटना को लेकर अपहृत के चचेरे भाई पूर्व मुखिया राकेश सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने अज्ञात के विरुद्ध कराई थी। पुलिस के शुरूआती जांच में यह बात आ रही कि घटना के दिन बिहिया जाने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति ने नारायण सिंह को देवंचदा पुल के पास बाइक से छोड़ा था। इसके बाद वह व्यक्ति पीरो चला आया था।

बिहिया बता रहा मोबाइल का लोकेशन

देवचंदा पुल के पास छोड़े जाने के बाद वे किस गाड़ी एवं किसके साथ बिहियां गए, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। मोबाइल का अंतिम टॉवर लोकेशन बिहिया बता रहा है। इससे स्पष्ट है कि वे बिहिया गए थे। इसके बाद कैसे गायब हुए यह पता नहीं चल रहा है।

गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस

पुलिस गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है। 11 फरवरी को ही शादी की तिलक थी। तिलक के ठीक दो दिन पहले युवक का रहस्यमय ढंग से गायब होना, पुलिस प्रशासन के लिए अबूझ पहेली बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: लव, लिव इन और धोखा: शादी में दोस्ती, फिर प्यार का इकरार... दो साल तक बनाता रहा यौन संबंध; वादा निभाने की बारी आई तो...

'वो कितनी भी कोशिश कर लें...', कुशवाहा ने Tejashwi Yadav को दिखाई जनता की सच्चाई; क्रेडिट पर छिड़ी सियासी जंग

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर