Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: 500 रुपये के लिए भोजपुर के भंडारे में खूनी खेल, दो लोगों की हत्या; SP ने बताई वारदात के पीछे की पूरी कहानी

बिहार के भोजपुर में सहार थाना क्षेत्र के गोडिहां गांव में महज पांच सौ रुपये को लेकर शुरू हुआ विवाद दोहरे हत्याकांड तक पहुंच गया। इसे लेकर दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। FIR में 13 लोगों को आरोपित बनाया गया है। हालांकि वारदात के बारह घंटे बाद भी किसी भी नामजद आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

By Deepak Singh Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sun, 24 Dec 2023 08:12 PM (IST)
Hero Image
500 रुपये के लिए भोजपुर के भंडारे में दो लोगों की हत्या। (सांकेतिक फोटो)

जागरण टीम, भोजपुर (जाटी,आरा/सहार)। बिहार के भोजपुर जिले में सहार थाना क्षेत्र के गोडिहां गांव में महज पांच सौ रुपये और घास काटने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते दोहरे हत्या तक जा पहुंचा। इसे लेकर संबंधित थाना में दो अलग-अलग प्राथमिकी कराई गई है। FIR में कुल 13 लोगों को आरोपित बनाया गया है।

वारदात के बारह घंटे बाद भी किसी भी नामजद आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि, पुलिस परिवार से जुड़े तीन सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

FIR में इन्हें बनाया गया आरोपित

मृतक लल्लू यादव की पत्नी कंचन देवी के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में ब्रजेश कुमार यादव, अशोक यादव, मदल यादव, रविन्द्र यादव, चंदन यादव, मिंटू यादव, विमल यादव, लाल बहादुर यादव और  रामईश्वर यादव समेत नौ लोगों को आरोपित बनाया गया है।

वहीं, मृतक कृष्णा महतो के पिता देव कुमार महतो के बयान पर हुई प्राथमिकी में राजेश्वर यादव, जनेश्वर यादव, बड़क यादव, रोहित यादव और रजनीश यादव समेत चार को नामजद आरोपित बनाया गया है।  पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह ने बताया कि नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

एसपी ने बताया क्या है पूरा मामला ?

वारदात के बाद एसपी प्रमोद कुमार ने घटनास्थल पहुंच पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बिहारी यादव और जनेश्वर यादव दोनों परिवारों के बीच पूर्व में घास काटने और पिकअप का भाड़ा पांच सौ रुपये नहीं देने को लेकर पूर्प में विवाद हो चुका है। इस संबंध में दोनों पक्ष के ऊपर प्राथमिकी की कार्रवाई की गई थी।

उन्होंने आगे बताया कि दो-तीन महीना से कोई विवाद नहीं था। हालांकि, पुरानी रंजिश को लेकर बिहारी यादव के भांजे बृजेश कुमार ने भंडारो में खाने-पीने के दौरान किसी छोटी बात को लेकर लल्लू यादव के ऊपर गोली चला दी, जिसमें लल्लू यादव की मौत हो गई।

प्रतिशोध में लल्लू यादव के चाचा छोटक यादव द्वारा मुख्य आरोपित बृजेश को पीछा करने के क्रम में घटनास्थल से कुछ दूर पर अंधेरे में गोली चला दी गई। जिससे गलतफहमी में कृष्णा महतो को गोली लग गई और इलाज के दौरान दम तोड़ दिए। गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

दो साल पहले हुई थी शादी कृष्णा की शादी

मृतक कृष्ण कुमार अपने चार भाई व तीन बहन में छोटे थे। शादी 2021 में डिहरी टोला निवासी रिंकू देवी से हुई थी अहमदाबाद में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते था। वह कुछ दिन पूर्व ही वापस गांव लौटे थे। उसके परिवार में तीन भाई मुन्ना,वीरेंद्र सहेंद्र व तीन बहन रेवंती,फुलवंती एवं जयंती है।

वारदात के बाद कैंप करती पुलिस

मृतक की मां फूलझारो देवी की मृत्यु कुछ वर्ष पूर्ण हो गई थी। लल्लू यादव चार भाई बहन में सबसे बड़े थे। शादी 2011 में कंचन देवी से हुई थी, जिनकी तीन पुत्र डिंपल, पायल एवं छोटी कुमारी है। जिनके सर से पिता के साया हमेशा के लिए समाप्त हो गया। परिजनों में रो रो कर बुरा हाल है।

फायरिंग में तीसरे शख्स को भी लगी गोली

सहार थाना क्षेत्र के गोडिहां तीसरे ग्रामीण को गोली लगी है। गोडिहा गांव निवासी डोमन राम के 35 वर्षीय पुत्र संतोष राम भी अपने बच्चों शनिवार संध्या को भंडारा में खाना खाने गए थे। इसी बीच गोलीबारी होने लगी।

संतोष राम घर जाने लगा तो उसे दर्द का एहसास हुआ। घर पहुंच कर वह प्राईवेट डॉक्टर से इलाज कराए। सहार थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शिवेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक इस तरह की कोई सूचना अभी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें:  Bihar: लालू-नीतीश की छत्रछाया में कांग्रेस का जनाधार बढ़ाएंगे मोहन प्रकाश! राहुल गांधी के विश्वास को कायम रखने की होगी चुनौती

यह भी पढ़ें: Video: डीएमके सांसद के बयान पर तेजस्‍वी नाखुश, यूपी-बिहार के लोगों को लेकर तमिलनाडु के नेता ने की थी विवादित टिप्‍पणी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर