Move to Jagran APP

Bhojpur News: जीविका दीदी छोटे किसानों को बेचेंगी सस्ती दर पर खाद और बीज, 45 पंचायतों में खुले कृषि उद्यमी सेवा केंद्र

Bhojpur News पंचायतों में जीविका दीदियों के सहयोग से उनके हौसले को उड़ान मिल रही है। भोजपुर जिले के सभी 228 पंचायतोंं में जीविका दीदी किसान और छोटे किसानों को बाजार से कम कीमत पर बीज और खाद कृषि उद्यमी सेवा केंद्र उपलब्ध कराएंगी। अभी तक विभिन्न सात प्रखंडों में कुल 45 पंचायतों में कृषि उद्यमी सेवा केंद्र खोले जा चुके हैं।

By Kanchan Kishore Edited By: Prateek Jain Updated: Sun, 14 Jul 2024 04:00 PM (IST)
Hero Image
जिले की 17992 जीविका दीदी किसान को योजना का फायदा मिलेगा।

जागरण संवाददाता, आरा (भोजपुर)। महिलाएं अब किसी भी काम में पुरुषों से पीछे नहीं है। यह दूर दराज के गांवों से लेकर छोटे व बड़े शहरों में देखा जा रहा है। पंचायतों में जीविका दीदियों के सहयोग से उनके हौसले को उड़ान मिल रही है।

पुरुषों द्वारा की जा रही खेती में अब जीविका दीदी अपनी भूमिका मजबूती से दर्ज करेगी। इस परिपेक्ष में भोजपुर जिले के सभी 228 पंचायतोंं में जीविका दीदी किसान और छोटे किसानों को बाजार से कम कीमत पर बीज और खाद कृषि उद्यमी सेवा केंद्र उपलब्ध कराएंगी। जिले की 17992 जीविका दीदी किसान को फायदा मिलेगा।

रोजगार के अवसर होंगे उपलब्ध

अभी तक विभिन्न सात प्रखंडों में कुल 45 पंचायतों में कृषि उद्यमी सेवा केंद्र खोला जा चुका है। जीविका दीदी, कृषि प्रबंधक, स्नेहा शर्मा ने बताया कि साल के अंत तक सभी पंचायतों में यह केंद्र खोल दिया जाएगा। इससे जीविका दीदि‍यों की कृषि में भागीदारी बढ़ेगी और रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

इसका संचालन जीविका दीदी करेंगी। केंद्र का नाम भी जीविका दीदी के नाम पर होगा। इसके लिए लाइसेंस जिला कृषि पदाधिकारी की ओर से जारी किया जाएगा। जिला उद्यमी सेवा योजना के तहत प्रत्येक कृषि उद्यमी सेवा केंद्र को एक लाख रुपये की सहयोग राशि दी जाएगी।

इससे वे कृषि संबंधी खाद और बीज की खरीद कर सके। कृषि सामग्री को किसान उत्पाद कंपनी थोक भाव में सामान खरीदेगा और उसे जीविका दीदी को उपलब्ध कराएगा।

यह भी पढ़ें - 

Patna Crime: बेलछी में किराना दुकानदार की गोली मारकर हत्या, कट्टा लहराते हुए भाग निकले बदमाश; लोगों ने किया हंगामा

बाजार भाव पर खरीदेंगी फसल

कृषि उद्यमी सेवा केंद्र द्वारा ना सिर्फ जीविका दीदी व छोटे किसानों को बीज और खाद बेचा जाएगा, बल्कि उनकी फसल को बाजार भाव में खरीदा जाएगा और उन्हें अविलंब नकद राशि मुहैया करायी जाएगी। अक्सर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों की फसल की खरीद नहीं होती है। इसके कारण किसान बाजार में मनमानी कीमत पर बेचने का विवश होते हैं। कृषि उद्यमी सेवा केंद्र इस कमी को भी दूर करेगा।

विभिन्न प्रखंडों में निम्न कृषि उद्यमी सेवा केंद्र

प्रखंड पंचायत की संख्या कृषि उद्यमी सेवा केंद्र
सहार 12 9
कोईलवर 17 4
चरपोखरी 11 9
जगदीशपुर 20 3
आरा 19 4
तरारी 19 8
गड़हनी 9 8

यह भी पढ़ें - 

Bihar Crime: छेड़छाड़ से तंग मह‍िला ने युवक को अकेले में बुलाकर काट दिया गुप्‍तांग; कई दिनों से कर रहा था परेशान

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।