Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Train News: यात्रियों के लिए खुशखबरी, दानापुर-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस अब आरा जंक्शन से चेलेगी; पढ़ें टाइम-टेबल

दानापुर रेल मंडल के तहत दानापुर-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार आरा जंक्शन तक किया गया है। यह ट्रेन अब आरा जंक्शन पर रात 8 बजे पहुंचेगी और सुबह 6 बजे जयनगर के लिए प्रस्थान करेगी। इसके अलावा बिहटा और कुलहरिया में भी ठहराव होगा। यह विस्तार तीन अक्टूबर से जयनगर से और चार अक्टूबर से आरा से प्रभावी होगा।

By Ritesh Chaurasia Edited By: Mukul Kumar Updated: Wed, 02 Oct 2024 04:56 PM (IST)
Hero Image
दानापुर जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन अब चेलेगी आरा जंक्शन से

जागरण संवाददाता, आरा। दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत दानापुर से चलने वाली जयनगर तक जाने वाले इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को आरा जंक्शन तक विस्तार किया गया है। जिसमें यह ट्रेन रात्रि को करीब 8 बजे आरा जंक्शन पर आएगी और सुबह में करीब 6 बजे यह ट्रेन जयनगर के लिए प्रस्थान करेगी।

जयनगर आरा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का बिहटा और कुलहरिया में भी ठहराव रहेगा। यह ट्रेन तीन अक्टूबर से जयनगर से तथा चार अक्टूबर से आरा से चलेगी। यह ट्रेन फिलहाल दानापुर-आरा के बीच स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी।

दानापुर से जयनगर के लिए चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का नंबर 13226 है। यह ट्रेन सप्ताह के सातों दिन चलती है। यह ट्रेन दानापुर से सुबह 7 बजे चलती है और जयनगर दोपहर 2:50 बजे पहुंचती है। सफर तय करने में इसे कुल अब आठ घंटे 50 मिनट का समय लगेगा।

20 स्टेशनों पर रुकेगी यह ट्रेन

इस दौरान यह ट्रेन 20 स्टेशनों पर रुकेगी। समस्तीपुर जंक्शन पर यह ट्रेन सबसे ज़्यादा यानी 30 मिनट तक रुकती है। इस ट्रेन में थ्री एसी और चेयरकार श्रेणी की सीटें उपलब्ध हैं। आरा जंक्शन से खुलकर कुलहड़िया, बिहटा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर में सुबह 9:05 में पहुंच जाएगी।

उसके बाद समस्तीपुर में 11 बजे पहुंचेगी। वही दरभंगा में 12:32 बजे पहुंचेगी। मधुबनी में 1:34 में पहुंचेगी। वहीं जयनगर 2:50 बजे पहुंचेगी। वहीं, जयनगर से सुबह 10:50 बजे चलेगी, शाम को दानापुर में सात बजे पहुंच कर आरा जंक्शन पर आठ बजे आएगी।

यह भी पढ़ें-

कोडरमा-राजगीर रूट पर कब से शुरू होगा ट्रेनों का परिचालन? डीआरएम ने दे दी जानकारी

रेलवे का यात्रियों को तोहफा, धनबाद से दिल्ली होकर जम्मू के लिए ट्रेन शुरू; जानिए पूरा टाइम टेबल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें