Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haldwani Violence: घर से घूमने नैनीताल गया था भोजपुर का प्रकाश, हो गया गोली का शिकार, रेलवे पटरी पर मिला शव

Bihar News उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले के बनभूलपुरा बवाल में उपद्रवियों की गोली लगने से भोजपुर जिले के प्रकाश कुमार की मौत हो गई है। वह घर से नैनीताल घूमने की बोलकर निकला था। युवक का शव रेलवे पटरी से बरामद किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने युवक की शिनाख्त कर सूचना स्वजनों को को दे दी है। गुरुवार को बनभूलपुरा में बवाल हुआ था।

By Deepak Singh Edited By: Sanjeev KumarUpdated: Sun, 11 Feb 2024 09:44 AM (IST)
Hero Image
नैनीताल में बिहार का युवक हुआ दंगा का शिकार (जागरण)

जागरण टीम, आरा/ बड़हरा। Bihar News Today: उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले के बनभूलपुरा बवाल में उपद्रवियों की गोली लगने से भोजपुर जिले के प्रकाश कुमार की मौत हो गई है। वह घर से नैनीताल घूमने की बोलकर निकला था। युवक का शव रेलवे पटरी से बरामद किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने युवक की शिनाख्त कर सूचना स्वजनों को को दे दी है।

गुरुवार को बनभूलपुरा में मलिक के बगीचे में अवैध मदरसा व नमाज स्थल को हटाने के दौरान बवाल हुआ था। एक समुदाय के सैकड़ों उपद्रवियों ने पुलिस, नगर निगम व प्रशासन की टीम पर पथराव के बाद क्षेत्र में आगजनी कर दी थी। 100 से अधिक वाहनों और बनभूलपुरा थाने को फूंका गया था।

असलहों से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं गई थी। स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर जिला प्रशासन ने उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश दिए थे। इस बीच अगले दिन यानी बनभूलपुरा के पास रेलवे पटरी पर 26 साल के एक युवक का शव बरामद किया गया उसके सिर पर तीन गोलियों के निशान थे।

 छह फरवरी को घर गया था उत्तराखंड

शनिवार को युवक की पहचान भोजपुर जिले बड़हरा थाना क्षेत्र के छिनेगांव निवासी श्याम देव सिंह के पुत्र प्रकाश कुमार सिंह के रूप में की गई। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार युवक के स्वजन से बात हो चुकी है। उन्होंने बताया है कि प्रकाश छह फरवरी को नैनीताल घूमने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद उससे बात नहीं हुई थी।

अभी नहीं हुई थी प्रकाश की शादी

मां इंदु देवी तथा प्रकाश की पांच बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। प्रकाश का छोटा भाई आकाश कुमार सिंह है। प्रकाश की अभी शादी नहीं हुई थी प्रकाश पहले भी उत्तराखंड में गया था। पुलिस को आधार कार्ड तथा मोबाइल के साथ प्रकाश का शव रेलवे स्टेशन के आस पास मिला था।

प्रकाश के बहन दीप्ति सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पूरे दिन परिवार से बात नहीं हुआ था। उसका मोबाइल बंद बता रहा था । इसके बाद शुक्रवार के दोपहर मोबाइल चालू हुआ। तब घर से फोन किया गया तो वहां के पुलिस ने इस घटना की सूचना दी।

यह भी पढ़ें

Bihar Politics: नीतीश कुमार की पार्टी में होगी टूट? विधायकों को बचाने के लिए जेडीयू हुई अलर्ट, अपनाया ये तरीका

Bharat Ratna: तेजस्वी यादव ने 6 दिग्गजों के लिए कर दी भारत रत्न की मांग, बोले- देश में अच्छा संदेश जाएगा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें