Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: भोजपुर में शादी के दौरान हर्ष फायरिंग,दूल्हे के भतीजे को लगी गोली, मची चीख पुकार

Bhojpur News भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के देकुड़ा गांव में मंगलवार की देर रात शादी समारोह में नाच के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक बालक घायल हो गया। इसके बाद बरातियों और शरातियों में अफरातफरी मच गई। गोली से घायल 12वर्षीय बालक सक्षम बाबू सीतामढ़ी जिले के बुद्धनगर नानपुर गांव निवासी रंजीत महाराज का पुत्र है।

By Deepak SinghEdited By: Sanjeev KumarUpdated: Wed, 06 Dec 2023 09:26 AM (IST)
Hero Image
भोजपुर में हर्ष फायरिंग में दुल्हे का भतीजा घायल (जागरण)

जागरण टीम, (आरा/चरपोखरी)। भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के देकुड़ा गांव में मंगलवार की देर रात शादी समारोह में नाच के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक बालक घायल हो गया। इसके बाद बरातियों और शरातियों में अफरातफरी मच गई।

गोली से घायल 12वर्षीय बालक सक्षम बाबू सीतामढ़ी जिले के बुद्धनगर , नानपुर गांव निवासी रंजीत महाराज का पुत्र है। गोली कमर के भाग में लगी है। वस रिश्ते में दूल्हा का भतीजा है।

घटना रात करीब 10बजे के आसपास की है। वारदात के बाद जब लोगों ने फायरिंग करने वाले को पकड़ने का प्रयास किया तो स्कार्पियो गाड़ी से धक्का मारकर फरार हो गया। जिसमें 15 वर्षीय अनिकेश और 16वर्षीय ऋतुराज बाबू उर्फ

आकाशनामक दो लड़के घायल हो गया। इधर, एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि रायफल से फायरिंग के दौरान एक बच्चे को गोली टच कर निकल गई है। आयोजक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फायरिंग करने वाले को चिह्नित किया जा रहा है।

सीतामढ़ी जिले से आई थी बरात

शुरुआती जांच में यह बात आ रही सीतामढ़ी जिले से चरपोखरी के देकुड़ा गांव निवासी संजय तिवारी के घर बरात आई हुई थी। इस दौरान मनोरंजन के लिए जनमासे में नाच का भी प्रोग्राम चल रहा था। नाच के दौरान खुशी में हर्ष फायरिंग भी की जा रही थी। फायरिंग के दौरान ही वर पक्ष के एक बच्चे सक्षम को गोली लग गई। जिससे अफरातफरी मच गई।

इस घटना के बाद जब लोगों ने हथियार बंद को पकड़ने का प्रयास किया तो स्कार्पियो गाड़ी लेकर भागने लगा। जिसमें दोनों लड़के धक्का लगने घायल हो गए।

आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए चरपोखरी पीएचसी लाया गया। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। बाद में सूचना मिलने पर चरपोखरी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के अनुसार गोली से घायल बच्चे को आरा रेफर कर दिया गया है।

भागने के दौरान हथियार बंद ने गोली से घायल बालक के भाई को भी रौंदा

इधर, जख्मी बालक के पिता रंजीत महाराज ने बताया कि उनके भाई सोनू कुमार का बरात सीतामढ़ी से चरपोखरी थाना क्षेत्र के देकुड़ा गांव संजय तिवारी के घर आई थी। मंगलवार की रात जब वह अपने दोनों बेटों को मंडप की ओर ले जा रहे थे कि उसी दौरान गांव के एक व्यक्ति द्वारा फायरिंग कर दी गई।

जिसमें फायरिंग के दौरान उनके छोटे बेटे को बाए साइड पंजरी में गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद जब उनके बड़े पुत्र ऋतुराज बाबू ने गोली चलाने वाले व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश की तो वह अपने स्कॉर्पियो से रौंदकर भाग निकला।

जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए चरपोखरी पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां दोनों का इलाज कराया जा रहा है।

दूसरी ओर जख्मी बालक के पिता रंजीत महाराज ने देकुड़ा गांव के उक्त व्यक्ति पर फायरिंग करने के कारण अपने बेटे को गोली लगने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें

Bihar News: बिहार के 40 कॉलेजों की मान्यता रद्द, इस वजह से शिक्षा मंत्री ने लिया फैसला

KK Pathak: कितने पढ़े लिखे हैं केके पाठक? इन डिग्रियों के साथ UPSC में लहराया था परचम

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें