Move to Jagran APP

Ara News: अवैध संबंध के चक्कर में पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से कर दिया हमला, भीड़ ने आरोपी की जमकर की धुनाई

बिहार के आरा में एक पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल महिला का आरा के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Updated: Fri, 11 Oct 2024 09:31 PM (IST)
Hero Image
जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा में भर्ती कराया गया। (जागरण फोटो)

जागरण संवाददाता, आरा। बिहार के आरा जिले में टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा के समीप शुक्रवार की देर शाम एक पति ने अपनी ही पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला 35 वर्षीया बिंदु देवी टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा निवासी सुभाष गोंड़ की पत्नी है।

हमले में जख्मी महिला महिला के बाएं हाथ के अंगूठा एवं दाएं हाथ पर कई जगह जख्म के निशान मिले हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उक्त आरोपित पति को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।

मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा में भर्ती कराया गया है।

इधर, जख्मी महिला की पुत्री रानी कुमारी ने बताया की शादी के कुछ वर्ष बाद से ही उसके पिता का किसी गैर महिला से अवैध संबंध चला आ रहा है और वे उसी के साथ रहते हैं। उसके पिता और उसकी दादी ने उन्हें घर से निकाल दिया है। जिसके बाद वे लोग धरहरा में किराए का मकान लेकर रहते हैं और उसकी मां बिंदु देवी दूसरे के घरों में चौका बर्तन कर सभी बच्चों का पालन पोषण करती है।

रास्ते में घात लगाकर किया हमला

प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की शाम उसकी मां बिंदु देवी और छोटी बहन के साथ चौका बर्तन का काम कर वापस घर लौट रही थी कि उसी बीच धरहरा के समीप अंधेरा का फायदा उठाकर उसके पिता सुभाष गोंड़ ने हसुआ से उसकी मां पर जानलेवा हमला कर दिया।

हमले के दौरान उसकी मां का अपना बचाव करने के क्रम में उसके बाएं हाथ का अंगूठा और दायां हाथ कई जगह कट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।इसके बाद वह मौजूद स्थानीय लोग द्वारा उसके पिता को पकड़ उनकी पिटाई की गई और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

जख्मी महिला की पुत्री रानी कुमारी ने अपने पिता सुभाष गोंड़ पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें: Bihar News: सारण में कुएं से जिंदा निकली आत्महत्या करने वाली महिला, 7 दिनों तक सांप-बिच्छुओं से लड़ती रही जिंदगी की जंग

Bihar News: जहानाबाद में झाड़-फूंक करने वाले दो लोगों की गोली मारकर हत्या, दोहरे हत्याकांड से इलाके में मचा हड़कंप

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें