Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ara Crime: दहेज में LCD टीवी, कूलर-पंखा नहीं मिला तो पति बना हैवान, पत्नी की हत्या में पिता-भाई ने भी दिया साथ

मृतका के पिता ने बताया कि इसी साल फरवरी में बेटी की शादी की थी। शादी के दो महीने बाद से ही ससुराल वाले पंखा कूलर और एलसीडी टीवी नहीं देने को लेकर ताना मारने लगे थे। बेटी ने फोन पर कहा था कि एलसीडी टीवी मांग रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Aditi ChoudharyUpdated: Mon, 05 Dec 2022 12:09 PM (IST)
Hero Image
दहेज में LCD टीवी, कूलर-पंखा नहीं मिला तो पति बना हैवान, पत्नी की हत्या में पिता-भाई ने भी दिया साथ

आरा, जागरण संवाददाता। भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के मोतीडीह गांव में महज स्मार्ट टीवी के लिए शनिवार की रात एक विवाहिता के गले में रस्सी का फंदा लगाकर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह शव बरामद किया गया। मृतका 20 वर्षीय नेहा कुमारी मोतीडीह गांव निवासी सोनू कुमार उर्फ राहुल की पत्नी थी। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल,आरा में कराया गया। गर्दन पर जख्म का निशान पाया गया है।

इधर, मृतका के पिता ज्ञानचंद शर्मा ने ससुराल वालों पर दहेज में कुछ सामान नहीं दिए जाने को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पांच के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने पति सोनू कुमार उर्फ राहुल,ससुर रमेश शर्मा एवं देवर सुनील शर्मा व अगुआ लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। लक्ष्मण सिंह उदंडीगांव के निवासी है।

शादी के दो महीने बाद से ही प्रताड़ना शुरू

चरपाेखरी थाना के काेयल गांव निवासी ज्ञानचंद शर्मा की पुत्री नेहा कुमारी की शादी 16 फरवरी 2022 को अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के मोतीडीह निवासी रमेश शर्मा के पुत्र सोनू कुमार उर्फ राहुल से हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। पिता के अनुसार शादी के दो महीने बाद से ही ससुराल वालों द्वारा अक्सर पंखा, कूलर और एलसीडी टीवी नहीं दिए जाने को लेकर ताना दिया जाता था।

इसको लेकर वे लोग उनके साथ अक्सर मारपीट व प्रताड़ित करते थे। जिसके बाद उन्होंने ससुराल वालों को कूलर खरीद के दिए थे। इसके बाद उनकी बेटी ने उनसे फोन पर बताया था कि एलसीडी टीवी मांग रहे हैं। चार दिनों पूर्व उसने अपने घरवालों से फोन पर बात भी की थी।

साक्ष्य मिटाने की तैयारी में थे ससुरालवाले

इधर, सूचना पर पिता बेटी के ससुराल मोतीडीह गांव पहुंचे तो देखे कि दरवाजे पर ताला लगा है। इसके बाद वह स्थानीय थाना पहुंचे और इसकी जानकारी दी। बाद में उन्होंने देखा कि घर से कुछ दूरी पर पति, ससुर एवं देवर द्वारा एक सवारी गाड़ी पर शव को बांधा जा रहा है, तभी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया।

मृतका के पिता ज्ञानचंद शर्मा ने दहेज में सामान नहीं देने को लेकर पति सोनू कुमार उर्फ राहुल,ससुर रमेश शर्मा एवं देवर पर गले में फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक अपने एक भाई व एक बहन में सबसे छोटी थी एवं अपने मां-बाप की इकलौती लाडली थी। मृतका के परिवार में मां रामावती देवी एवं एक भाई सुजीत कुमार शर्मा है। इस घटना के बाद मृतका की मां रामावती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

बिहार में दो भाइयों ने दोहराया श्रद्धा हत्याकांड! सरेआम महिला के साथ बर्बरता, जीवित अवस्था में ही काटे कई अंग

Bihar: 'यहां भी बुलडोजर चलने लगा...तमाशा बना दिया है', महिला के घर को ध्वस्त करने पर पटना HC की तल्ख टिप्पणी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें