Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Monsoon 2024 : मानसून को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानकर किसानों के खिल जाएंगे चेहरे; पढ़ें कब से बरसेंगे काले मेघा

Monsoon Update तपती धूप परेशान कर देने वाली गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच हर किसी को बारिश का इंतजार हुआ है। इसा साल के मानसून को लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विज्ञानी का कहना है कि इस साल भीषण गर्मी की तरह बारिश भी अधिक होगी। इसके लिए वायुमंडलीय परिस्थितियां बननी शुरू हो गई हैं।

By rana amresh singh Edited By: Arijita Sen Updated: Fri, 10 May 2024 04:42 PM (IST)
Hero Image
बारिश के मौसम में खेती करते एक किसान की फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, आरा। इस साल भीषण गर्मी की तरह मानसूनी वर्षा भी अधिक होगी। मौसम विज्ञानी के मुताबिक, इस बार वर्षा वाले चार महीने में औसत से 20 मिलीमीटर अधिक वर्षा हो सकती है। इसके लिए वायुमंडलीय परिस्थितियां बनने लगी हैं। इस बार मानसूनी वर्षा की शुरूआत 20 जून से हो सकती है। इ

औसत से अधिक होगी इस साल बारिश

हालांकि, वास्तविक मानसून के आगमन की तिथि का आकलन केरल में उसके दस्तक के बाद ही संभव हो सकेगा। कृषि वैज्ञानिक डा. पीके द्विवेदी के अनुसार वर्षा के मौसम के चार महीने जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर में औसत वर्षा का मानक 1092.9 मिलीमीटर है, लेकिन इस वर्ष इन महीनों में यह आंकड़ा 20.9 मिलीमीटर अधिक, यानी 1113.1 मिलीमीटर रिकाॅर्ड किया जा सकता है। इनके अनुसार जून व जुलाई में औसत से कम वर्षा रिकार्ड होगी, लेकिन अगस्त में औसत से करीब 27 मिलीमीटर अधिक वर्षा के आसार हैं।

इस वर्ष होने वाली मानसूनी वर्षा का पूर्वानुमान (मिमी में)

माह वर्षा औसत वर्षा
जून 180.6 87.8
जुलाई 350.5 353.5
अगस्‍त 356.0 330.8
सितंबर 226.0 220.8
कुल 1113.1 1092

बीते पांच वर्ष में औसत से कम हो रही वर्षा

मानसूनी वर्षा के बीते वर्ष के आंकड़ों पर अगर गौर किया जाए तो बीते पांच वर्ष में लगातार औसत से काफी कम वर्षा रिकार्ड हुई थी। बीते वर्ष 869 मिलीमीटर और 2022 में ह 878 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड हुई थी। जबकि इस वर्ष वर्षा का औसत मानक 1092.9 मिलीमीटर है।

ये भी पढ़ें:

Munger Lok Sabha Seat: मुंगेर में Lalu Yadav के 'एमवाई' समीकरण का लिटमस टेस्ट, Lalan Singh को दे पाएंगे टक्कर?

Lok Sabha Election 2024: उंगली पर स्याही दिखाइए, फिल्म टिकट पर 50% छूट पाइए

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें