Move to Jagran APP

Prashant Kishor: पहली ही परीक्षा में प्रशांत किशोर फेल! तरारी में उम्मीदवार चुनने में खा गए गच्चा

जन सुराज पार्टी को बिहार के तरारी विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार बदलने पर विचार करना पड़ रहा है। पार्टी ने रिटायर्ड वाइस आर्मी चीफ श्रीकृष्णा सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन बाद में पता चला कि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। प्रशांत किशोर की टीम ने नाम जुड़वाने की कोशिश की लेकिन अधिसूचना जारी होने के बाद वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का कोई प्रावधान नहीं है।

By Kanchan Kishore Edited By: Rajat Mourya Updated: Mon, 21 Oct 2024 02:40 PM (IST)
Hero Image
प्रशांत किशोर तरारी में बदलेंगे अपना उम्मीदवार। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, भोजपुर। बिहार के तरारी विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj Party) अपना उम्मीदवार बदल सकती है। पार्टी ने रिटायर्ड वाइस आर्मी चीफ श्रीकृष्णा सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, उम्मीदवार की घोषणा से पहले पार्टी ने होमवर्क नहीं किया।

दरअसल, अब पता चल रहा है की रिटायर्ड सैन्य अधिकारी का नाम बिहार में कहीं से भी वोटर लिस्ट में नहीं है। हालांकि, एसके सिंह तरारी विधानसभा क्षेत्र के ही करत गांव के मूल निवासी हैं।

प्रशांत किशोर की टीम ने इसकी जानकारी होने के बाद नाम जुड़वाने के लिए पहल की, लेकिन अधिसूचना जारी होने के बाद वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का कोई प्रविधान नहीं होने के कारण इसमें सफलता नहीं मिली।

जानकारी मिल रही है की पार्टी अब क्षेत्र के एक जिला पार्षद के पति पर अपना दांव खेल सकती है। आज शाम पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस है, जिसमें नए उम्मीदवार की घोषणा हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Bihar By-Elections 2024: RJD से अपने विधायकों को तोड़ने का बदला लेंगे ओवैसी! प्रशांत किशोर बढ़ाएंगे NDA की टेंशन

ये भी पढ़ें- Bihar By Election: बिहार उपचुनाव में उतरे प्रशांत किशोर, तरारी सीट पर इस दिग्गज को बनाया उम्मीदवार

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।