Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RK Singh: आरा से चुनाव कैसे हार गए आरके सिंह? अब सामने आई असली बात, समीक्षा ने खोल दी पोल

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह इस बार आरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव हार गए हैं। उन्होंने इस सीट पर लगातार दो बार जीत दर्ज की थी। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में आरके सिंह ने भाजपा के टिकट पर भारी बहुमत से जीत दर्ज की। अब उनकी हर के बाद भाजपा लगातार समीक्षा करा रही है। नई बात जो सामने आई है उसने सभी को चौंका दिया है।

By dharmendra kumar singh Edited By: Mukul Kumar Updated: Thu, 27 Jun 2024 02:58 PM (IST)
Hero Image
आरा से पूर्व सांसद आरके सिंह। फोटो- जागरण

धर्मेंद्र कुमार सिंह, आरा। Bihar Politics News Hindi भारतीय जनता पार्टी (BJP) जमीनी स्तर पर अपने मजबूत संगठनात्मक नेटवर्क के लिए जानी जाती है। भाजपा के द्वारा प्रत्येक बूथ पर जंबो कार्यकर्ताओं की कमेटी बनाए जाने का दवा किया जाता है। आरा संसदीय सीट (Arrah Lok Sabha Seat) से भाजपा की हार ने पार्टी के इस दावे की पोल खोल कर रख दी।

चुनाव के एक साल पहले से कवायद कर लगभग हर मतदान केंद्र पर 15 से 25 कार्यकर्ताओं की बूथ कमेटी बनाई गई थी। जबकि, लोकसभा क्षेत्र के सात विधानसभा क्षेत्रों में कई ऐसे बूथ हैं, जिन पर भाजपा को 10 वोट भी नहीं मिले। जगदीशपुर विधानसभा के एक बूथ पर तो भाजपा शून्य पर आउट हो गई।

अब पार्टी आरा में हार की समीक्षा करा रही है और कई बूथों पर हुई दुर्गति का जवाब ढूंढ़ रही है। चुनाव आयोग से मिले डाटा पर गौर किया गया तो सभी विधानसभा में मिलाकर 18 मतदान केंद्र ऐसे पाए गए जहां पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह (RK Singh) को दहाई अंक में भी वोट नहीं मिले।

चुनाव परिणाम के बाद तो यही कहा जा सकता है कि केंद्रीय पूर्व केंद्रीय मंत्री का साथ मतदान के समय उनके अपने कहे जाने वाले बूथ कमेटी के लोगों ने भी छोड़ दिया। यदि ऐसा नहीं हुआ होता तो कम से कम प्रत्येक मतदान केंद्र पर उन्हें 15 से ज्यादा वोट प्राप्त होते।

संगठन का बंटाधार, किसी पर जीरो, किसी पर एक वोट

Bihar News चुनाव आयोग के द्वारा जारी किए गए डाटा पर नजर दौड़ाए तो सबसे ज्यादा आरके सिंह को जगदीशपुर विधानसभा में पांच मतदान केंद्रों पर जीरो या 10 से कम वोट प्राप्त हुआ है।

पिछले चुनाव में यहां से भाजपा को तगड़ी बढ़त मिली थी। जगदीशपुर विधानसभा का मतदान केंद्र संख्या 46 पर जीरो वोट, 48 पर सात, 88 पर नौ, 105 पर आठ और 251 पर महज एक वोट मिला है। इसी प्रकार शाहपुर विधानसभा में मतदान केंद्र संख्या तीन पर तीन वोट, 188 पर पांच, 247 पर छह और 287 पर तीन वोट मिले हैं।

संदेश में बूथ संख्या 51 पर चर वोट, आरा में बूथ संख्या दो पर चर वोट, अगिआंव में बूथ संख्या 114 पर नौ वोट और बड़हरा विधानसभा में बूथ संख्या पांच पर आठ वोट, सात पर सात, 35 पर नौ और बूथ संख्या 275 पर पांच वोट मिले हैं। इनमें से कई बूथों पर निर्दलीय प्रत्याशी को आरके सिंह और भाकपा माले प्रत्याशी सुदामा प्रसाद से अधिक मत मिले।

चुनाव विजेता सुदामा प्रसाद को भी चार बूथों पर 10 से कम वोट मिले

लोकसभा चुनाव विजेता सुदामा प्रसाद को बड़हरा के मतदान केंद्र संख्या 192, तरारी में बूथ संख्या 97, आरा में बूथ संख्या 245 और अगिआंव में बूथ संख्या 270 पर नौ-नौ वोट मिले हैं। इन बूथों पर सबसे कम वोट मिलने के बाद माले और राजद के बूथ प्रबंधन पर भी सवालिया निशान लगा गया हैं।

यह भी पढ़ें-

संसद में 'राजदंड' पर बिहार में भी राजनीति डावांडोल, चिराग और मांझी ने दिखाया आईना; लालू की बेटी ने कर दिया सपोर्ट

Bihar Politics: RSS को लेकर ये क्या कह गए शिवानंद तिवारी? हो सकता है सियासी बवाल; 400 सीट को लेकर भी दिया बयान