Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ara News: बहू-बेटे ने दगा दिया तो पौत्र बना सहारा, नहींं छोड़ा दादी का साथ, जानिए 'भावुक' कर देने वाली कहानी

Ara News Today बिहार के आरा से दिल को भावुक कर देने वाली कहानी सामने आई है। जहां एक बूढ़ी मां को उसके बेटे-बहू ने अस्पताल में छोड़ा तो पोते-पोती ने सहारा दिया है। सदर अस्पताल में लावारिस मरीजों की सेवा में लगी टीम मदर टेरेसा के संचालक अमरदीप ने भी राजमुना देवी का इलाज कराने में भरपूर मदद की।

By Arun Prashad Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sat, 30 Mar 2024 04:19 PM (IST)
Hero Image
आरा से भावुक कर देने वाली कहानी आई सामने (जागरण)

जागरण संवाददाता, आरा। Ara News: निम्न मध्यवर्गीय पारिवारों में आए दिन होने वाले कलह का खामियाजा परिवार के बुजुर्गों को बुरी तरह भुगतना पड़ रहा है। इन्हीं बुजुर्गों में से एक बड़हरा प्रखंड के त्रिभुआनी गांव की निवासी राजमुना देवी घायल अवस्था में सदर अस्पताल में सप्ताह भर तक भर्ती रही।

मां से नाराज बहू-बेटा बीमार मां को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उनसे पीछा छुड़ा कर वापस लौट गए थे, पर दो नन्हें पोते नीरज और धीरज बीमार दादी से अलग रहने को तैयार नहीं हुए और अस्पताल से छुट्टी मिलने तक बुजुर्ग राजमुना देवी का सहारा बने रहे।

इस बीच सदर अस्पताल में लावारिस मरीजों की सेवा में लगी टीम मदर टेरेसा के संचालक अमरदीप ने भी राजमुना देवी का इलाज कराने में भरपूर मदद की। गुरुवार को स्वस्थ होने के बाद राजमुना देवी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल से विदा होते समय वयोवृद्ध राजमुना देवी ने अश्रुपुरित आंखों से अमरदीप के प्रति आभार प्रकट किया।

उन्होंने दैनिक जागरण को बताया कि उनके दो बेटे, एक बहू और दो पोते हैं, पर बीामार हालत में नन्हे पोतों ने ही उनका साथ दिया और बेटे से बढ़कर समाजसेवी अमरदीप ने। राजमुना देवी ने बताया कि उनका बड़ा बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त है और छोटा बेटा बिहार से बाहर प्राइवेट नौकरी करता है, जो होली की छुट्टी में घर आया था।

उसने गांव के ही एक व्यक्ति से कर्ज ले रखा था, जिसे वापस लेने के लिए वे लोग रोज तगादा करने आते थे। कर्ज चुकाने के लिए जब मैंने छोटे बेटे पर दबाव बनाया तो वह और उसकी पत्नी मुझसे इस कदर नाराज हो गए कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद मुझे देखने तक नहीं आए।

यह भी पढ़ें

Shambhavi Choudhary: कितनी पढ़ी-लिखी हैं अशोक चौधरी की बेटी शांभवी? जानिए इनकी क्वालिफिकेशन; इस पद पर हैं तैनात

Bihar Politics: 'कोई मुंह फुलाए हुए है तो इसमें...', फिर क्यों नाराज हुए जीतन राम मांझी? सुना दी जमकर खरी-खोटी