Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मौनी अमावस्या पर 125 विदेशी सैलानी ने लगाई गंगा में डुबकी, भीड़ देख रह गए हैरान, स्पेशल ट्रेन से जाएंगे रामेश्वरम

Bihar News बिहार में महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि बक्सर में मौनी अमावस्या के अवसर 125 विदेशी सैलानियों ने भी गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लगाई। ये सैलानी रामायण सर्किट की यात्रा के क्रम में अयोध्या से भारत गौरव स्पेशल ट्रेन के माध्यम से यहां आए थे। सैलानी घाट पर मौजूद भीड़ को देख हैरान रह गए। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही।

By Ashok Kumar Singh Edited By: Yogesh Sahu Updated: Fri, 09 Feb 2024 02:48 PM (IST)
Hero Image
भारतीय मूल के 125 सैलानियों ने मौनी अमावस्या पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

जागरण संवाददाता, बक्सर। महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि बक्सर में मौनी अमावस्या के अवसर पर विदेशी सैलानियों के जत्थे ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। शुक्रवार की सुबह रामायण सर्किट भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से 125 सैलानी बक्सर पहुंचे थे।

जत्थे में विभिन्न देशों से आए सभी 125 सैलानी भारतीय मूल के थे। कड़ाके की ठंड के बावजूद सभी सैलानियों को कड़ी सुरक्षा घेरे के बीच रामरेखाघाट पहुंचाया गया, जहां स्नान आदि के बाद सभी अपनी आगे की यात्रा पर रवाना हो गए।

समय से पहले पहुंची स्पेशल ट्रेन

सैलानियों को लेकर 00420 अप रामायण सर्किट भारत गौरव स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 17 मिनट पहले 3:43 बजे बक्सर स्टेशन पहुंच गई थी।

स्टेशन पर पहुंचने के साथ ही सभी यात्रियों को बक्सर पुलिस की कड़ी सुरक्षा घेरे के बीच पौराणिक महत्व रखनेवाले रामरेखाघाट पहुंचाया गया। मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ देख सैलानी हतप्रभ थे।

भारी भीड़ के बीच रास्ता बनाते हुए बक्सर पुलिस ने सभी को गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचाया, जहां भगवान राम के प्रति आस्था प्रकट करते हुए सभी ने आस्था की डुबकी लगाई।

इस दौरान सैलानियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए घाट पर मौजूद पंडे भी काफी सजग दिखाई दिए और भीड़ के बीच जगह बनाते सैलानियों को विधि पूर्वक स्नान कराने में मदद की।

जत्थे में मौजूद इंग्लैंड से आई प्रभा ने घाट पर मौजूद भारी भीड़ को देख आश्चर्य व्यक्त करते लोगों की आस्था को नमन किया।

उन्होंने कहा कि इतनी भीड़ उन्होंने कभी देखी नहीं थी। सभी सैलानी भीड़ और व्यवस्था को देख आश्चर्यचकित थे। रामरेखाघाट स्नान के बाद सभी सैलानी वापस स्टेशन जाकर ठीक 10 बजे अपनी आगे की यात्रा पर रवाना हो गए।

रामेश्वरम तक करेंगे यात्रा

सैलानियों के साथ मौजूद वाराणसी के गाइड चंदन कुमार ने बताया कि रामायण स्पेशल ट्रेन अयोध्या से चलकर सीतामढ़ी और जनकपुर धाम होते हुए उनकी ट्रेन बक्सर पहुंची है।

यहां से वाराणसी और प्रयाग का दर्शन करते वे रामेश्वरम तक जाएंगे। बक्सर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की प्रशंसा करते उन्होंने कहा कि यदि पुलिस का सहयोग नहीं मिलता तो शायद रामरेखाघाट स्नान करा पाना संभव नहीं होता।

कई देशों के सैलानी थे शामिल

सैलानियों के साथ मौजूद गाइड चंदन ने बताया कि सैलानियों में शामिल सभी 125 व्यक्ति भारतीय मूल के विदेशी नागरिक हैं। जिनमे पुर्तगाल, यूके, कनाडा और यूएसए के लोग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें

सहयोगी बदलते ही बदल गई CM नीतीश की प्राथमिकताएं, PM मोदी इस महत्वाकांक्षी योजना पर उठाया बड़ा कदम

Bihar Politics: 'लोकतंत्र की माला जपने से युवराज सत्ता में सेट हो जाएंगे...', जेडीयू हुई RJD पर हमलावर, लालू परिवार को लिया अडे़ हाथ