Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: बक्सर में बदमाशों ने दशहरा की रात पूजा पंडाल के पास कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग; हड़कंप के बाद भागे-भागे पहुंचे SP

विजयादशमी की रात बदमाशों ने बक्सर में पंडाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना के बाद बक्सर एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। फिलहाल पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर चुकी है।

By Ashok Kumar SinghEdited By: Mukul KumarUpdated: Wed, 25 Oct 2023 03:14 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, बक्सर। विजयादशमी की रात जब शहर में भीड़ अपने चरम पर थी, तभी कलेक्ट्रेट रोड स्थित पूजा पंडाल अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा। अचानक चारों तरफ अफरातफरी मच गई। गोलीबारी करने के साथ ही फायरिंग करने वाले युवक भाग निकले।

रात 11 बजे की घटना

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया। पुलिस अब फायरिंग करने वाले युवकों की तलाश में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रात के 11 बजे के करीब की है।

किला मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम देखने के लिए हजारों की संख्या में दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु तब शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का अवलोकन करने में लगे थे, तभी कलेक्ट्रेट पूजा पंडाल पर दो बाइक से पहुंचे चार युवकों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

गोली चलने के बाद भगदड़

गोली चलने की आवाज सुनते ही भगदड़ की स्थिति हो गई और जिसे जहां सुरक्षित नजर आया, उधर ही भागने लगा। इधर, फायरिंग की सूचना मिलते ही पांच मिनट के अंदर मौके पर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार और सदर डीएसपी धीरज कुमार के साथ पुलिस की कई गश्ती गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं।

नगर थनाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस की जांच में घटनास्थल से पिस्टल के चार खोखा बरामद किए गए हैं। फायरिंग करनेवाले युवकों की सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पिता ने रिश्तों को किया तार-तार... बेटी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर मारपीट; पुलिस ने दबोचा

यह भी पढ़ें- दुर्गा पूजा पर छाया क्रिकेट वर्ल्ड कप का खुमार, स्टार बल्लेबाज की प्रतिमा बनाकर जीत के लिए कर रहे प्रार्थना

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें