Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: बक्सर के बेरहम गुरुजी ने 7वीं के छात्र को पीट-पीटकर किया बेहोश, अस्पताल में चल रहा इलाज

बिहार के बक्सर में ब्रह्मपुर प्रखंड के नैनीजोर स्थित मध्य विद्यालय के शिक्षक द्वारा एक छात्र की बेरहमी से पिटाई की गई जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल होकर बेहोश हो गया। घटना के बाद स्वजनों ने उसे इलाज के लिए रघुनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत में डाक्टरों ने आरा रेफर कर दिया। वहां एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

By Jai Mangel PandeyEdited By: Mohit TripathiUpdated: Sat, 26 Aug 2023 11:43 PM (IST)
Hero Image
सरकारी विद्यालय में शिक्षक की पिटाई से छात्र हुआ बेहोश। (प्रतीकात्मक फोटो)

संवाद सहयोगी, ब्रह्मपुर (बक्सर): बिहार के बक्सर में ब्रह्मपुर प्रखंड के नैनीजोर मध्य विद्यालय के शिक्षक ने एक छात्र की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि वह बेहोश हो गया। शिक्षक की पिटाई में छात्र को गंभीर चोटें आई हैं।

बेहोश के बाद छात्र को इलाज के लिए रघुनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने आरा रेफर कर दिया। वहां एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

बक्सर के ब्रह्मपुर प्रखंड की दक्षिणी नैनीजोर पंचायत के आंबेडकर नगर के रहने वाले परमात्मा राम का बेटा बादल कुमार राम उत्तरी नैनीजोर पंचायत के मध्य विद्यालय में 7वीं कक्षा का छात्र है।

पीड़ित के पिता ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार को भी बादल विद्यालय में पढ़ने गया था। वहां एक शिक्षक ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

घटना के दूसरे दिन उसकी सेहत में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिता ने कहा कि वे शीघ्र ही शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में शिकायत करेंगे।

दानापुर में लापता हुई नाबालिग लड़की

संवाद सहयोगी दानापुर (पटना)। राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के लखनीबिगहा से एक युवक द्वारा एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने की बात प्रकाश में आया है। लड़की के स्वजन ने इस संबंध में सन्नी उर्फ़ अल्ली नामक युवक को आरोपित करते हुए शिकायत की है।

स्वजनो ने बताया है कि 20 अगस्त को नाबालिंग लड़की सुबह नौ बजे घर से निकली थी। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला है। काफ़ी खोजबीन में पता चला कि वह सन्नी उर्फ़ अल्ली से फोन पर बात किया करती थी।

स्वजनों ने सन्नी पर अपने नाबालिंग लड़की को बहला- फुसलाकर कहीं ले जाने ककी आशंका जाहिर किया है। इस बीच लड़की ने मकान मालिक को हम सही सलामत होने की जानकारी फोन पर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।