Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Buxar Lok Sabha Chunav Result: बक्सर में नहीं चली भाजपा की रणनीति, राजद के सुधाकर सिंह ने इतने वोट से दर्ज की जीत

Buxar Election Result 2024 बक्सर लोकसभा सीट पर राजद के सुधाकर सिंह ने जीत दर्ज कर ली है। यह सीट ब्राह्मण बहुल मानी जाती है। 2009 के लोकसभा चुनाव से प्रभावी परिसीमन के बाद यादव और राजपूत मतदाता यहां बढ़े हैं। यहां यादव राजपूत भूमिहार कुशवाहा के साथ-साथ अनुसूचित जाति अति पिछड़ा वैश्य और मुस्लिम बिरादरी की जीत-हार में अहम भूमिका रही है।

By Sanjeev Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Tue, 04 Jun 2024 08:07 AM (IST)
Hero Image
बक्सर लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 (जागरण फोटो)

डिजिटल डेस्क, बक्सर। Buxar Lok Sabha Result 2024 : बिहार की बक्सर लोकसभा सीट का चुनाव परिणाम आ गया है। यहां राजद के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने 30 हजार से अधिक वोट से जीत दर्ज की है। वहीं, भाजपा के मिथिलेश तिवारी दूसरे स्थान पर रहे। सुधाकर सिंह को 4,38,345 वोट मिले। वहीं, मिथिलेश तिवारी ने 4,08,254 वोट हासिल किए।

बता दें कि यहां एनडीए ने अपने सीटिंग सांसद और भाजपा के कद्दावर नेता अश्विनी चौबे का टिकट काटकर मिथिलेश तिवारी को मैदान में उतारा था। ऐसे में बक्सर की लोकसभा सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई थीं।

मतगणना में यहां रोचक मुकाबला देखने को मिला। आइएनडीआइए के राजद उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने 30091 हजार मतों के अंतर से यह सीट अपने नाम कर ली। इस तरह भाजपा ने अपने गढ़ मानी जाने वाली इस सीट को गवां दिया।

जिले में मतगणना की प्रक्रिया तो समय से शुरू हुई, लेकिन यहां रुझान काफी देर से आना प्रारंभ हुआ। सबसे अहम यह कि साढ़े ग्यारह बजे के बाद रुझान जब आना शुरू हुआ, तो वह प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ाने के लिए काफी था। यहां पहले राउंड से ही उतार-चढ़ाव का क्रम शुरू हो गया था।

आंकड़ों पर गौर करें तो पहले राउंड में भाजपा ने बढ़त बनाई तो दूसरे राउंड में राजद आगे निकल गई। फिर तीसरे राउंड में भाजपा आगे हुई तो चौथे राउंड में राजद ने भाजपा को पीछे कर दिया और बढ़त बना ली।

उसके बाद राजद पांचवें, छठे और सातवें राउंड में भी आगे रहा। आठवें राउंड में भाजपा ने फिर राजद को पीछे कर दिया तो नौवें और दसवें राउंड में राजद आगे निकल गया। उसके बाद राजद का आगे निकलने का जो सिलसिला शुरू हुआ, तो फिर उसने थमने का नाम नहीं लिया।

बीच में एक-दो राउंड में भाजपा ने बढ़त बनाई, लेकिन वह अंतर को नहीं पाट सकी। अंतत: भाजपा को यहां से हार का मुंह देखना पड़ा। बता दें कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से इस बार कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे।

लोकसभा क्षेत्र के कुल 19,23,164 मतदाताओं में करीब 55.39 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस सीट से राष्ट्रीय जनता दल के सुधाकर सिंह को 438345, भाजपा के मिथिलेश तिवारी को 408254, बसपा के अनिल कुमार को 114714, निर्दलीय पूर्व आईपीएस आनंद मिश्र को 47409, ददन पहलवान को 15836 और नोटा को 9617 मत मिले हैं।

बक्सर में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

  • अनिल कुमार, बहुजन समाज पार्टी
  • मिथिलेश तिवारी (Mithilesh Tiwari Buxar), भारतीय जनता पार्टी
  • सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh Buxar), राष्ट्रीय जनता दल
  • राजू सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी
  • हेम लता, जागरूक जनता पार्टी
  • अखिलेश कुमार पाण्डेय, निर्दलीय
  • आनंद मिश्रा S/O मदन कुमार मिश्रा, निर्दलीय
  • आनन्द मिश्र S/O-परम हंस मिश्र, निर्दलीय
  • ददन यादव, निर्दलीय
  • निरंजन कुमार राय, निर्दलीय
  • भगवान सिंह यादव, निर्दलीय
  • राम स्वरूप चौहान, निर्दलीय
  • सुधाकर मिश्रा, निर्दलीय
  • सुनील कुमार दुबे, निर्दलीय

Kishanganj Lok Sabha Chunav Result: क्या किशनगंज सीट पर ओवैसी की पार्टी मार लेगी बाजी? यहां पढ़िए सबसे तेज अपडेट

बक्सर सीट का इतिहास

बक्सर संसदीय सीट का भूगोल और राजनीतिक स्वभाव बदलता रहा है। 2009 को छोड दें तो 1996 से इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। 2009 में सिर्फ 2238 मतों से राजद प्रत्याशी जगदानंद सिंह की जीत हुई थी। शुरुआत के दो चुनावों में यहां से निर्दलीय उम्मीदवार डुमरांव रियासत के राजा कमल सिंह निर्वाचित हुए थे। यह सीट लंबे समय तक कांग्रेस का गढ़ थी।

अब कांग्रेस का वोटबैंक भाजपा के पास है। यहां से समाजवादी और कम्युनिष्ट पार्टी के प्रत्याशी भी जीत चुके हैं। इस बार भाजपा ने वर्तमान सांसद सह केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को बेटिकट कर दिया है। राजग में भाजपा से मिथिलेश तिवारी और महागठबंधन में राजद के सुधाकर सिंह घोषित प्रत्याशी हैं। यहां सातवें चरण में मतदान होना है।

इन्हें मिला प्रतिनिधित्व का अवसर

  • 1952 कमल सिंह: निर्दलीय
  • 1957 कमल सिंह : निर्दलीय
  • 1962 अनंत शर्मा : कांग्रेस
  • 1967 रामसुभग सिंह : कांग्रेस
  • 1971 अनंत शर्मा : कांग्रेस
  • 1977 रामानंद तिवारी भालोद
  • 1980 कमला कांत तिवारी: कांग्रेस
  • 1984 कमला कांत तिवारी: कांग्रेस
  • 1989 तेज नारायण सिंह: भाकपा
  • 1991 तेज नारायण सिंह: भाकपा
  • 1996 लाल मुनि चौबे : भाजपा
  • 1998 लाल मुनि चौबे : भाजपा
  • 1999 लाल मुनि चौबे : भाजपा
  • 2004 लाल मुनि चौबे : भाजपा
  • 2009 जगदानंद सिंह: राजद
  • 2014 अश्विनी चौबे भाजपा
  • 2019 अश्विनी चौबे भाजपा

ये भी पढ़ें

Begusarai Lok Sabha Chunav Result: क्या बेगूसराय में अवधेश राय करेंगे खेला? पढ़ें सबसे तेज अपडेट यहां

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें