Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Buxar News: बक्सर में पति बना हैवान, गर्भवती पत्नी को चाकू और पेचकस से गोदा, हालत देख परिवार का कांप उठा कलेजा

Buxar News बक्सर के पांडेयपट्टी में एक गर्भवती महिला को उसके पति ने पेचकस और चाकू से वार कर जख्मी कर दिया। महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में पटना रेफर कर दिया गया। आरोप है कि पति और ससुराल वाले दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

By Ashok Kumar Singh Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Wed, 25 Sep 2024 12:39 PM (IST)
Hero Image
बक्सर में गर्भवती पत्नी को पेचकस और चाकू से गोंदा (जागरण)

जागरण संवाददाता, बक्सर। Buxar News: बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयपट्टी में एक गर्भवती महिला को उसके पति ने निर्ममतापूर्वक पेचकस, चाकू आदि से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया है। बुरी तरह घायल महिला को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी महिला की बहन के बयान पर प्राथमिकी करते हुए आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

जख्मी प्रीति देवी की बहन रेखा देवी ने बताया कि उनकी बहन प्रीति की शादी 2023 में ही पांडेय पट्टी निवासी राज नारायण चौधरी के पुत्र रवि चौधरी से हुई थी। शादी के बाद से पति समेत ससुरालवाले दहेज के लिए बहन को बुरी तरह प्रताड़ित कर रहे थे।

रात के 11 बजे दिया घटना को अंजाम

गर्भवती होने के बाद बहन सिमरी थाना क्षेत्र के नगरपुरा गांव स्थित अपनी मौसी के यहां चली गई थी। मंगलवार को ही उसका पति उसे लेकर अपने घर आया था। रात 11 बजे के करीब कमरे का दरवाजा बंद कर पत्नी पर ताबड़तोड़ कैची तथा चाकू आदि से वार करते हुए बुरी तरह जख्मी कर दिया।

शोर सुनकर घर वालों ने दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला और स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गए। अस्पताल के चिकित्सक के अनुसार जख्मी गर्भवती भी है।

शरीर पर करीब 70 से अधिक टांके लगाने पड़े

उसके शरीर पर करीब 70 से अधिक टांके लगाने पड़े हैं। स्थानीय वार्ड पार्षद दिलीप कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही घायल महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसकी स्थिति गंभीर बताई है।

उन्होंने बताया कि ससुराल वाले आर्थिक मदद करने से हाथ खींच लिए हैं। इसके कारण चंदा कर इलाज कराया जा रहा है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने घटना की पुष्टि करते बताया कि इस मामले में जख्मी महिला की बहन के बयान पर प्राथमिकी करते हुए आरोपित सनकी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Jehanabad News: सेना बहाली की दौड़ लगा रहे तीन युवकों को वाहन ने रौंदा, लोगों का आरोप- पुलिस की गाड़ी ने कुचला

Gaya News: गया के वजीरगंज में पटरी से उतरकर खेत में गया रेल इंजन, मचा हड़कंप; एक लापरवाही पड़ी भारी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें