Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Buxar Crime News: ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बक्सर में बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Buxar News बक्सर में यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारत समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष आजाद पासवान को अपराधियों ने गोली मार दी है। वह सिकरौल के परसागंडा के रहने वाले हैं। गोली मारने की घटना बासुदेवा ओपी के अंतर्गत आथर पुल पर हुई है। उन्हें दो गोलियां लगने की जानकारी मिल रही है। उनका अतीत हार्डकोर नक्सली के तौर पर रहा है।

By Jagran News Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Wed, 07 Aug 2024 01:17 PM (IST)
Hero Image
ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के नेता को मारी गोली (सोशल मीडिया)

जागरण संवाददाता, बक्सर। Buxar News: बक्सर में यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारत समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष आजाद पासवान को अपराधियों ने गोली मार दी है। वह सिकरौल के परसागंडा के रहने वाले हैं।

गोली मारने की घटना बासुदेवा ओपी के अंतर्गत आथर पुल पर हुई है। उन्हें दो गोलियां लगने की जानकारी मिल रही है। डुमरांव अनुमंडल अस्पताल में इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

उनका अतीत हार्डकोर नक्सली के तौर पर रहा है। वह एमसीसी का एरिया कमांडर रहे हैं। चर्चित लक्ष्मण तिवारी और मिल्लू चौधरी हत्याकांड में नामजद आरोपित रहे हैं।

ये भी पढ़ें

मुजफ्फरपुर में डेटा एंट्री ऑपरेटर की हत्या, लुटेरों ने चलती बाइक पर मारी गोली; सामान लूटकर भागे

Khagaria News: खगड़िया में फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने लिया एक्शन, राइफल के 220 कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें