Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Durga Puja 2024: सीने पर कलश रखकर मां की भक्ति में लीन हुआ भक्त, देखने वालों की लगी लंबी कतार

Buxar News नवरात्रि के दौरान बक्सर के महादेवगंज के विनोद कुमार सिंह मां दुर्गा की भक्ति में लीन हैं। उन्होंने अपने सीने पर कलश स्थापित किया है और 9 दिनों तक बिना कुछ खाए-पिए शहद के सहारे मां की भक्ति करेंगे। यह उनका दूसरा वर्ष है जब वे ऐसा व्रत कर रहे हैं। विनोद कुमार को देखने के लिए दूर-दराज से लोग आ रहे हैं।

By Ashok Kumar Singh Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Fri, 04 Oct 2024 04:08 PM (IST)
Hero Image
सीने पर कलश रखा मां दुर्गा का भक्त (जागरण)

संवाद सहयोगी, केसठ (बक्सर)। Buxar News: शक्ति की देवी मां दुर्गा के प्रति भक्तों की अनन्य आस्था देखने को मिल रही है। नवरात्रि में कठिन से कठिन तप के माध्यम से श्रद्धालु मां दुर्गा के प्रति आस्था जताने का प्रयास कर रहे हैं। प्रखंड के स्थानीय नया बाजार स्थित नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में महादेवगंज निवासी विनोद कुमार सिंह (40) मां दुर्गा की भक्ति साधना में पूरी तरह लीन हैं।

बिनोद कुमार नौ दिन अपने सीने पर एक कलश स्थापित कर बिना कुछ खाए-पिए मां की भक्ति कर रहे हैं। उनके सीने पर स्थापित कलश में जई भी रोपी हुई है। इस साधना में उन्हें कोई परेशानी नहीं हो, इसका पूजा समिति द्वारा पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

भक्त को दिन और रात मिलाकर मात्र एक से दो चम्मच शहद दिया जा रहा है। वह शहद के सहारे नवमी तक मां की भक्ति में लीन रहेंगे। मां जगदंबा के भक्त विनोद ने बताया कि वह ऐसा व्रत लगातार दूसरे वर्ष कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह बगैर कुछ खाए-पिए अपने शरीर पर कलश स्थापना करते हैं।

इसमें उन्हें थोड़ी सी भी परेशानी नहीं होती है, क्योंकि उन पर मां का आशीर्वाद रहता है। समिति के अध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि उन्हें देखने के लिए लोग दूर-दराज से आ रहे हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें