Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

छोटे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाए रेलवे

शनिवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में यात्री कल्याण समिति द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष  सुधीर कुमार ¨सह उर्फ पप्पू ¨सह ने की। जबकि, संचालन समिति के महामंत्री श्रीकृष्ण बिहारी चौबे ने किया। समिति द्वारा 15 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना दिया गया था।

By JagranEdited By: Updated: Sat, 06 Oct 2018 06:10 PM (IST)
Hero Image
छोटे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाए रेलवे

बक्सर । शनिवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में यात्री कल्याण समिति द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष  सुधीर कुमार ¨सह उर्फ पप्पू ¨सह ने की। जबकि, संचालन समिति के महामंत्री श्रीकृष्ण बिहारी चौबे ने किया। समिति द्वारा 15 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना दिया गया था।

समिति के अध्यक्ष श्री ¨सह ने कहा कि रेल प्रशासन छोटे-छोटे स्टेशनों के साथ भेदभाव एवं दु‌र्व्यवहार कर रहा है। जिसके चलते उस स्टेशन क्षेत्र के यात्रियों को काफी परेशानी होती है। सभा को संबोधित करते हुए शशि पांडे ने कहा कि जिस मापदंड के आधार पर गहमर, भदौरा, दिलदारनगर आदि स्टेशनों का विकास तथा गाड़ियों का ठहराव हो रहा है। उन्हीं मापदंडों के आधार पर अन्य स्टेशनों का विकास होना चाहिए। धरना को संबोधित करते हुए महिला सेल अध्यक्षा पुष्पा देवी ने कहा कि रेल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं की कमी को दूर नहीं किया जा रहा है। स्टेशनों पर पेयजल, शौचालय, यात्री शेड एवं साफ-सफाई की घोर कमी है। वहीं, राजीव रंजन ¨सह ने कहा कि पंडित दिनदयाल उपाध्याय स्टेशन से पटना के बीच डीएमयू ट्रेन की संख्या बढ़ाई जाए। डीएमयू में शौचालय की भी व्यवस्था की जाए। धरना में मुख्य रूप से राजेंद्र प्रसाद, गुड्डू ¨सह, धर्मवीर भारती, चंद्र शेखर पाठक, सीताराम ठाकुर, मनोज, निर्मल कुमार केसरी, मिथिलेश राय के अलावा दर्जनों लोग मौजूद थे।