Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Nagar Nikay Election Result: डुमरांव में पूर्व मंत्री की बहू हारी, सुनीता गुप्ता बनीं मुख्य पार्षद

Bihar Nagar Nikay Election Result बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अजीत चौधरी की पुत्र वधू अर्चना कुमारी भी मैदान में थीं जिन्हें केवल 3189 मत मिले। वह मुकाबले में छठे नंबर पर रहीं। इस सीट से 5477 मत पाकर विकास कुमार उप मुख्य पार्षद का चुनाव जीते हैं।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Mohammad SameerUpdated: Mon, 12 Jun 2023 04:00 AM (IST)
Hero Image
डुमरांव में पूर्व मंत्री की बहू हारीं, सुनीता गुप्ता बनीं मुख्य पार्षद।

जागरण टीम, बक्सर: डुमरांव और इटाढ़ी नगर निकाय की मतगणना पूरी होने के साथ ही जिले की शत प्रतिशत शहरी आबादी को उनका प्रतिनिधि मिल गया है। डुमरांव नगर परिषद के चुनाव में 11,676 मत पाकर सुनीता गुप्ता मुख्य पार्षद चुनी गयी हैं।

16 प्रत्याशी मैदान में थे।

निकटतम प्रतिद्वंदी आशा देवी को केवल 6325 मत मिले। इस पद के लिए कुल 16 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अजीत चौधरी की पुत्र वधू अर्चना कुमारी भी मैदान में थीं, जिन्हें केवल 3189 मत मिले। वह मुकाबले में छठे नंबर पर रहीं। इस सीट से 5477 मत पाकर विकास कुमार उप मुख्य पार्षद का चुनाव जीते हैं।

उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मोहम्मद फिरोज को 4492 मत मिले हैं। इस पद के लिए 19 प्रत्याशी थे। इटाढ़ी नगर पंचायत में 3365 मत पाकर संजय पाठक मुख्य पार्षद का चुनाव जीते हैं, जबकि 2209 मत पाकर मुकेश कुमार दूसरे स्थान पर रहे। यहां मुख्य पार्षद के लिए केवल चार, जबकि उप मुख्य के लिए 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सुनील कुशवाहा 1597 मत पाकर उप मुख्य पार्षद का चुनाव जीते हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी इसरार आलम को 1126 मत मिले हैं।

जिले में कुल पांच नगर निकाय

आपको बता दें कि जिले में कुल पांच नगर निकाय हैं। जिनमें बक्सर नगर परिषद के साथ इटाढ़ी और ब्रह्मपुर नगर पंचायत का चुनाव पहले ही चरण में हो गया था। अब जिले के कुल पांच नगर निकायों में इटाढ़ी को छोड़कर अन्य सभी जगह मुख्य पार्षद की कुर्सी महिला के हाथ लगी है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें