Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Buxar: डुमरांव नगर परिषद चुनाव में बदलाव की बयार, 34 वॉर्डों में जनता ने नए चेहरों पर जताया भरोसा

Buxar News नगर परिषद चुनाव में चेयरमैन पद के अलावा वॉर्ड पार्षद हेतु महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित रखी गई थीं। कुल 35 में से 19 वॉर्डों में महिलाएं चुनाव जीती हैं। निर्वाचित होने वाली महिलाएं चूल्हे-चौके के साथ अब राजनीति में आगे आकर नगर परिषद की कमान भी संभालेंगी।

By Ranjit Kumar PandeyEdited By: Mohammad SameerUpdated: Mon, 12 Jun 2023 05:30 AM (IST)
Hero Image
डुमरांव नगर परिषद चुनाव में बदलाव की बयार।

संवाद सहयोगी, डुमरांव (बक्सर): रविवार को स्थानीय नगर परिषद चुनाव को लेकर जिला मुख्यालय के बाजार समिति में वोटों की गिनती शुरू होते ही जनता का मन मिजाज सामने आने लगा और बदलाव के संकेत भी मिलने लगे।

पुराने लोगों को जनता ने नकारा

पहली बार चेयरमैन और उप चेयरमैन के सीधी भी लड़ाई में मतदाताओं ने जहां विकास के नाम पर सुनीता गुप्ता और विकास ठाकुर पर भरोसा जताया है, जबकि 35 में 34 वॉर्डों की जनता नए चेहरे पर भरोसा जताया है। इन सभी पुराने वॉर्ड पार्षदों को जनता ने नकार दिया है, जबकि वार्ड नंबर 30 से वॉर्ड पार्षद पद के लिए निवर्तमान चेयरमैन भागमनी देवी चौथी बार जनता का विश्वास जीत सकी हैं।

यहां एक-एक कर सभी दिग्गज चारों खाने चित हो गए हैं। हालांकि पिछली बार सिर्फ 26 वॉर्ड वाले नगर परिषद के परिसीमन में इस बार बदलाव के बाद नए सिरे से लागू आरक्षण प्रणाली में वॉर्ड नंबर 27 और 28 से क्रमशः अपनी पत्नी और मां को वॉर्ड पार्षद पद के लिए चुनाव मैदान में उतारकर इस बार भी सफलता हासिल किए हैं।

19 महिला वॉर्ड पार्षदों के हाथ में नगर परिषद की कमान 

मौजूदा दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों को टक्कर देते हुए कंधे से कंधा मिला कर आगे बढ़ रही हैं। पिछले कुछ समय से समाज में महिलाओं को लेकर सोच में सकारात्मक परिवर्तन आया है और इसी का नतीजा है कि महिलाएं राजनीति में भी बखूबी भागीदारी निभा रही हैं।

स्थानीय नगर परिषद चुनाव में चेयरमैन पद के अलावा वॉर्ड पार्षद हेतु महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित रखी गई थीं। कुल 35 में से 19 वॉर्डों में महिलाएं चुनाव जीती हैं। लिहाजा, निर्वाचित होने वाली महिलाएं चूल्हे-चौके के साथ अब राजनीति में आगे आकर नगर परिषद की कमान भी संभालेंगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें