Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nitish Kumar: महागठबंधन का टूटना तय? नीतीश कुमार बक्सर पहुंचे; राजद का कोई नेता नहीं पहुंचा

Bihar Political Crisisबिहार में सियासी संकट जारी है। महागठबंधन के टूटने का खतरा मंडराया हुआ है। आरजेडी के नेताओं की बैठक लगातार जारी है। वहीं इस बीच नीतीश कुमार बक्सर पहुंचे हैं। बक्सर के ब्रह्मपुर पहुंचे हैं। उनका हेलीकॉप्टर मैदान में उतर चुका है। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। नीतीश कुमार के अलावा कोई आरजेडी नेता नहीं पहुंचा है।

By Shubh Narayan Pathak Edited By: Sanjeev KumarUpdated: Sat, 27 Jan 2024 11:51 AM (IST)
Hero Image
बिहार में सियासी हलचल के बीच नीतीश कुमार बक्सर पहुंचे (जागरण)

जागरण संवाददाता, बक्सर। Nitish Kumar News: बिहार में महागठबंधन का टूटना तय माना जा रहा है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। आरजेडी और बीजेपी की बैठक भी लगातार जारी है। जहां राजद (RJD) की तरफ से सरकार को बचाने की कोशिश की जा रही है। वहीं भाजपा भी इस मसले पर मंथन कर रही है।

नीतीश कुमार बक्सर पहुंचे, आरजेडी का कोई नेता नहीं पहुंचा

वहीं इन सियासी हलचलों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बक्सर जिले के ब्रह्मपुर पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर ब्रह्मपुर हाई स्कूल की बजाय बगल के गांव देवकली स्थित हाई स्कूल के खेल मैदान में उतरा और वहीं पर हेलीपैड बनाया गया था। नीतीश कुमार यहां से सीधे बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए।

मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया

 नीतीश कुमार ने ब्रह्मपुर में बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के मंदिर में गत दिनों संपन्न हुए विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया। नीतीश कुमार सड़क मार्ग के जरिए मंदिर प्रांगण में आए। उद्घाटन समारोह में संत जीयर स्वामी महाराज ने भी शिरकत किया।

जो भगवान की इच्छा होगी, वही होगा: अश्विनी चौबे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ब्रह्मेश्वरनाथ धाम का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि जो भगवान की इच्छा होगी, वही होगा। पहली बार, मैंने ही उन्हें (नीतीश कुमार) यहां लेकर आया था, और आज भी मैं उन्हें लेकर आया।

मंदिर में गत दिनों संपन्न हुए विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया

केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने स्वागत किया

मंदिर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन पर केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के दौरे से यह स्पष्ट हो गया कि उनकी अगवानी में भाजपा के नेता सक्रिय हैं और राजद का कोई बड़ा नेता या स्थानीय विधायक शंभू नाथ सिंह यादव या छोटा कार्य करता भी मौजूद नहीं है।

स्थानीय आरजेडी विधायक भी नहीं पहुंचे

ब्रह्मपुर विधानसभा से राष्ट्रीय जनता दल के शंभू नाथ सिंह यादव विधायक हैं वह राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के काफी करीबी हैं कुछ ही हफ्ते पहले उनके बेटे की शादी में लालू यादव खुद आए थे। राजद विधायक इस कार्यक्रम में नजर नहीं आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें

Bihar Politics Live: महागठबंधन नहीं टूट रहा, आरजेडी ने बताया अफवाह; कांग्रेस ने पूर्णिया में बुलाई बैठक

Chirag Paswan: नीतीश कुमार के आने से चिराग पासवान नाराज? एनडीए से गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें