Move to Jagran APP

डुमरांव में राजा भोज का नवरत्न गढ़ किला बना कूड़ा डंपिग जोन

बक्सर नया भोजपुर स्थित राजा भोज का नवरत्न गढ़ किला इन दिनों कूड़ा डंपिग केंद्र बन गया है। न

By JagranEdited By: Updated: Thu, 23 Jun 2022 05:31 PM (IST)
Hero Image
डुमरांव में राजा भोज का नवरत्न गढ़ किला बना कूड़ा डंपिग जोन

बक्सर : नया भोजपुर स्थित राजा भोज का नवरत्न गढ़ किला इन दिनों कूड़ा डंपिग केंद्र बन गया है। नगर परिषद द्वारा किए गए कूड़ा का उठाव को नवरत्न गढ़ किला में डंप किए जाने से समस्या गंभीर हो गई है। यह वहीं नवरत्न गढ़ किला है जहां निकट भविष्य में पर्यटक केंद्र खोलने की उम्मीद व्यक्त की गई है। राजा भोज के नवरत्न गढ़ किला को पर्यटक केंद्र में स्थापित करने के लिए विभागीय प्रक्रिया जारी है।

पर्यटन विभाग के पदाधिकारियों द्वारा कई दफे किला का दौरा किया गया है। किला की खुदाई कराने का भी निर्णय लिया गया है। इसके चलते किला पर प्रशासन ने कई तरह के प्रतिबंध लगा रखे हैं। जब से नया भोजपुर विस्तारित होकर नगर परिषद क्षेत्र के दायरे में आया है तब से किला के अस्तित्व पर संकट उत्पन्न हो गया है। नगर परिषद की जिम्मेदारी कूड़ा उठाव की है। नगर परिषद क्षेत्र में डंपिग जोन है नहीं। ऐसे में नगर परिषद भविष्य की चिता की परवाह छोड़ यत्र तत्र जगहों पर कूड़ा डंपिग कर रही है। नया भोजपुर में राजा भोज का किला प्रांगण कूड़ा डंपिग का केंद्र बना है। नगर परिषद द्वारा कूड़ा डंप किए जाने से नवरत्न गढ़ किला के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो गया है। किला का महत्वपूर्ण जगह कूड़ा कचरा से भर रहा है। यह पहला मौका नहीं है जब नगर परिषद ने कूड़ा कचरा डंपिग में मनमानी की है। नया भोजपुर नदी में भी कूड़ा डंपिग कर सरकार के जल संचय केंद्र के बचाने के निर्देश अवहेलना कर रहा है। इस संबंध में नगर परिषद के प्रधान सहायक दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि नवरत्न गढ़ किला में कूड़ा डंप किए जाने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो यह गलत है और इसे रोका जाएगा।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।