Move to Jagran APP

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव में मिली हार को अब तक भूल नहीं पाए उपेंद्र कुशवाहा, काराकाट सीट को लेकर फिर दिया बयान

बक्सर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सदस्यता महापर्व में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में साजिश के कारण परिणाम आशा के अनुरूप नहीं आया लेकिन उन्हें सांसद बनने से नहीं रोका जा सका। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को विकसित बनाने के संकल्प को सहयोग किया जाएगा।

By Goldi Prasad Edited By: Mukul Kumar Updated: Mon, 28 Oct 2024 11:14 AM (IST)
Hero Image
एनडीए से राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा। फाइल फोटो
संवाद सहयोगी, धनसोई (बक्सर)। बक्सर जिले के धनसोई बाजार के हरिनारायण साहब भुवनेश्वर जनता महाविद्यालय के प्रांगण में रविवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सदस्यता महापर्व का आयोजन किया गया।

इसमें बिहार यात्रा पर निकले राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे कुछ आग्रह करने आए हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की साजिश के कारण लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट से परिणाम आशा के अनुरूप नहीं आया। साजिश करने वाले फिर भी उन्हें सांसद बनने से नहीं रोक सके।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग आरोप लगाते हैं कि उपेंद्र कुशवाहा बार-बार रास्ता बदल लेते हैं। मैने रास्ता बदला है, लेकिन मंजिल नही। इस दौरान उपस्थित जीविका दीदियों ने अपनी समस्याओं से मांग पत्र उन्हें सौंपा।

सांसद को चांदी का मुकुट व अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इस मौके पर दयानंद मौर्य, किशोर कुशवाहा, सत्येंद्र कुशवाहा, हिटलर कुशवाहा, जंगबहादुर सिंह, ई स्मृति कुमुद, विनय कुशवाहा, अनंत कुमार गुप्ता, दीनानाथ ठाकुर, जितेंद्र नाथ पटेल, आदि मौजूद रहे।

राज्य सभा सांसद को चांदी का मुकुट पहनाते राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ता

एनडीए की सरकार बनाने को चल रही बिहार यात्रा

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को विकसित बनाने के संकल्प को सहयोग करने की बात लोगों से मुलाकात कर की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जब देश विकसित होगा, तो बिहार राज्य भी प्रगति पर रहेगा। रविवार को जिला अतिथि गृह में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य के मुखिया नीतीश कुमार अच्छा कार्य कर रहे हैं। इसलिए उन्हें जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। पहले बिहार के व्यवसायी व्यवसाय के लिए बिहार से बाहर जाते थे।  अब नीतीश कुमार के शासन में वे बिहार आकर राज्य के विकास में सहयोग कर रहे हैं।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बैरी छावनी पर हुआ स्वागत

इटाढ़ी (बक्सर) प्रखंड क्षेत्र के बैरी जज साहब की छावनी पर रविवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का स्वागत किया गया।

पटना हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता संजय सिंह ने फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जदयू नेता संजय सिंह राजनेता, जिला पार्षद बंटी शाही, प्रदीप दुबे, जनार्दन तिवारी, दीनानाथ ठाकुर, शिवानंद तिवारी आदि लोगों की उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें-

Bihar Politics: '...तो हिंदू बनना होगा', BJP सांसद का विवादित बयान; उपेंद्र कुशवाहा ने जताई नाराजगी

'एनडीए ने ही एनडीए को हराया', उपेंद्र कुशवाहा का चौंकाने वाला दावा; नीतीश कुमार का लिया नाम

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।