Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Land Survey: जरा सी चूक पर गड़बड़ी को दे सकते हैं न्योता, लैंड सर्वे के दौरान रखना होगा खास बातों का ध्यान

बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा विशेष सर्वेक्षण सह बंदोबस्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत भूमि सर्वेक्षण कर्मियों को भूमि संबंधी कागजात मांगने पर रैयती किसानों को अपने दस्तावेज दिखाना है। अन्यथा जमीन सर्वे के दौरान इसे गड़बड़ी माना जा सकता है। वंशावली के साथ-साथ रैयत को खतियानी जमीन से संबंधित प्रमाण पत्र के अलावा खुद का घोषणापत्र देने की आवश्यकता है।

By Sadare Alam Edited By: Mukul Kumar Updated: Sat, 24 Aug 2024 09:07 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

संवाद सहयोगी, सिंहवाड़ा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से संचालित विशेष सर्वेक्षण सह बंदोबस्त अभियान के तहत शनिवार को सिमरी पंचायत सरकार भवन पर मुखिया दिनेश महतो की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया।

सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी शशांक कुमार ने कहा कि सर्वेक्षण कर्मियों को भूमि संबंधित कागजात मांगने पर रैयती किसान अपना दस्तावेज निश्चित रूप से दिखाएं। अन्यथा जमीन सर्वे में गड़बड़ी हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि वंशावली के साथ साथ रैयत को खतियानी जमीन से सबंधित प्रमाण पत्र के अलावे खुद की घोषणापत्र देने की आवश्यकता है। जिससे जमीन के सही हिस्सेदार की भूमि का सर्वे हो सके।

सर्वेयर अविनाश कुमार आउए कानूनगो प्रवीण कुमार ने सर्वे कार्य में लगने वाले पपत्र दो 3(1) के सबंध में आम लोगों को जानकारी दी। 

जमीन के विशेष सर्वे में भाग लेने के लिए रैयतों को किया गया जागरूक

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में भी जागरूकता अभियान चलाया गया। भू- अभिलेख परिमाप निदेशालय राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तत्वावधान में बिहार विशेष सर्वेक्षण जन जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को बिषहरिया पंचायत के मध्य विद्यालय मोहिम में मुखिया अनीता देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित किया गया।

इसमें रैयतों (जमीन मालिक) को दावाकृत भूमि से संबंधित दस्तावेजों का विशेष सर्वे में आवश्यकता पड़ने की जानकारी दी गई। कानूनगो प्रदीप कुमार ने विशेष सर्वे के महत्व के संबंध में जानकारी देते हुए रैयतों को इस कार्य में मुस्तैदी के साथ भाग लेने की अपील की।

इसमें थोड़ी सी लापरवाही भविष्य में मुसीबत बन सकती है। कहा कि सर्वे में मालिकाना हक प्राप्त करने के लिए जिस कागजात की आवश्यकता है उसे तैयार कर लें। साथ ही जमीन के कागजात में किसी तरह का त्रुटि हो तो अंचल कार्यालय और राजस्व कर्मचारी से सम्पर्क कर उसमें सुधार करा लें।

सर्वे को लेकर आयोजित शिविर में उक्त सभी कागजात विभिन्न प्रपत्रों के साथ जमा करना पड़ता है। कहा कि शिविर आयोजित करने की तिथि जल्द प्रकाशित किया जाएगा। मौके पर कई एसएस अमीन एवं भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-

Bihar Land Registry: अब रजिस्ट्री से पहले होगा निरीक्षण, टैक्स में नहीं कर पाएंगे झोल; अफसरों को मिल गया नया ऑर्डर

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें