Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Darbhanga News: पति ने कर दिया ऐसा काम कि पत्नी का पारा हुआ हाई, ससुराल में करने लगी हंगामा; पुलिस के जाते ही...

Darbhanga News दरभंगा के कबराघाट मोहल्ला के एक शख्स पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली। जिसके बाद पहली पत्नी ने ससुराल आकर धरना दे दिया। महिला अपने हक के लिए जबरन ससुराल के घर में प्रवेश करने की कोशिश की। हालांकि ससुराल वाले ने अपने घर के गेट को बंद कर लिया। फिर क्या था महिला घर के गेट पर ही बच्चे के साथ बैठ गई।

By Jagran NewsEdited By: Sanjeev Kumar Updated: Sun, 07 Jul 2024 09:53 PM (IST)
Hero Image
दरभंगा में ससुराल के बाहर हंगामा करती महिला (जागरण)

जागरण संवाददाता, दरभंगा। Darbhanga News: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के मिश्रगंज कबराघाट मोहल्ला के एक शख्स पहली पत्नी रहने के बाद भी दूसरी शादी कर ली। इस सूचना पर पहुंची पहली पत्नी ने देर शाम जमकर हंगामा की। जबरन अपने ससुराल में प्रवेश करने की कोशिश की। हालांकि, ससुराल वाले अपने घर के गेट को बंद कर लिया। ऐसी स्थिति में पहली पत्नी वर्षा कुमारी अपने मासूम बच्ची को लेकर धरना पर बैठ गई।

दृश्य को देख आस-पास के काफी संख्या में लोग जुट गए। मामला जानकार मोहल्ला के लोग पहली पत्नी के पक्ष में खड़े हो गए। इस बीच किसी ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दे दी। इस बीच पहुंची 112 नंबर की पुलिस पूरे माजरा को समझने के बाद ससुराल वालों को गेट खोलने के दबाव बनाया। काफी मशक्कत बाद गेट खुला, इसके बाद जमकर फटकार लगाया।

बाद में बच्ची सहित पहली पत्नी को ससुराल के अंदर शिफ्ट कराकर पुलिस चली गई। हालांकि, कुछ ही घंटे के बाद ससुराल वालों ने पहली पत्नी को मारपीट कर घर से भगा दिया। पूरे घटना के दौरान पति अमित प्रसाद कहीं नजर नहीं आया। बताया जाता है घर वालों ने उसे भगा दिया था।

उधर, सूचना पर थाने की पुलिस पहुंची। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पहले अमित से हुई थी। प्रेम-विवाह को देख ससुराल वाले काफी प्रताड़ित करते थे। इस बीच एक बच्ची को जन्म दी, बावजूद उसके साथ मारपीट बंद नहीं हुआ।

ऐसी स्थिति में बच्ची की जिंदगी बचाने के लिए ससुराल चले गए। इस बीच जानकारी मिली कि अमित दहेज के लोभ में मधेपुरा की लड़की को झांसा देकर शादी कर ली है। उसे पहले से पत्नी और नौ माह की बच्ची है इसकी जानकारी दूसरी पत्नी को अब तक नहीं दिया है।

ससुराल वालों की मदद से उनका पति यह पूरा खेल खेला है। दोषियों पर कार्रवाई के लिए पीड़िता ने थाने में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार से बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। उधर, मोहल्ला के लोग वर्षा के मदद में खड़े हो गए है, इससे उसे इंसाफ मिलने की उम्मीद जग गई है।

ये भी पढ़ें

Anant Ambani Wedding: अनंत अंबानी की शादी में बिहार के दो नेताओं को मिला निमंत्रण, 12 जुलाई को होने वाला है विवाह

Mukesh Sahani: इधर लालू मीटिंग में थे व्यस्त उधर मुकेश सहनी ने कर दिया बड़ा एलान, कहा- हमारी लड़ाई अभी भी...

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें