Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Darbhanga News: दरभंगा में 50 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाती रही फ्लाइट, फिर एक-एक कर चार विमानों की हुई लैंडिंग

Darbhanga News दरभंगा एयरपोर्ट से गुरुवार को 10 विमानों से 1387 यात्रियों ने आवागमन किया। मुंबई और दिल्ली की फ्लाइट विलंब से पहुंची। लेकिन मुंबई से दरभंगा पहुंचने पर फ्लाइट करीब 50 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाती रही। इस बीच यात्रियों को फ्लाइट के डायवर्ट होने की चिंता सताने लगी लेकिन दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंडिंग होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

By Mrityunjay Bhardwaj Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Fri, 07 Jun 2024 11:09 AM (IST)
Hero Image
दरभंगा में 50 मिनट तक आसमान में चक्कर काटती रही फ्लाइट (जागरण)

संवाद सहयोगी, दरभंगा। Darbhanga News: दरभंगा एयरपोर्ट से गुरुवार को 10 विमानों से 1387 यात्रियों ने आवागमन किया। मुंबई और दिल्ली की फ्लाइट विलंब से पहुंची। लेकिन मुंबई से दरभंगा पहुंचने पर फ्लाइट करीब 50 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाती रही।

एक-एक कर चार विमानों ने लैंड किया

इस बीच यात्रियों को फ्लाइट के डायवर्ट होने की चिंता सताने लगी, लेकिन दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंडिंग होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, कुछ देर के अंतराल पर चार विमानों ने लैंड किया। यात्रियों एवं स्वजन की भीड़ से मुख्य सड़क पर जाम लग गया। दिल्ली जाने के लिए पहुंचे सांसद गोपालजी ठाकुर एवं अशोक कुमार यादव का काफिला भी जाम में फंस गया।

मुंबई से दरभंगा आनेवाली फ्लाइट निर्धारित समय 10.05 से चार घंटे 50 मिनट विलंब से पहुंची। कोलकाता से दरभंगा आनेवाली फ्लाइट निर्धारित समय 12.15 से 25 मिनट विलंब से पहुंची।

स्वजन का इंतजार कर रहे थे लोग

दरभंगा एयरपोर्ट पर कई जिले से पहुंचे लोग अपने स्वजन की राह देख रहे थे। कोई एक तो कोई चार घंटे से भूखे प्यासे इंतजार में डटे रहे। जैसे जैसे फ्लाइट पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ तो प्रतीक्षा कर रहे लोगों के चेहरे खिल उठे। स्वजन के मिलने पर एक दूसरे को गले लगकर, पैर छूकर अभिवादन करते दिखे।

यात्रियों ने साझा किया कड़वा अनुभव

दिल्ली से दरभंगा की पहली फ्लाइट से सफर करने वाले यात्री मधुबनी जिला के भाजपरौल निवासी ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी को लेकर फ्लाइट विलंब से उड़ान भरी जिससे पहुंचने में देरी हुई। दिल्ली से उड़ान भरने का निर्धारित समय 11 बजे था।

लेकिन, फ्लाइट करीब एक बजे दरभंगा के लिए उड़ान भरी। मुंबई से दरभंगा पहुंचे बाढ़ समैला मो. वसी आलम और मधुबनी जिला के रामपुर छछुआ निवासी मो. गुफरान ने बताया कि विमानन कंपनी की सेवा खराब हो गई है। दुबई से मुंबई आने वाली फ्लाइट ही दरभंगा के लिए उड़ान भरती है।

मुंबई से दरभंगा के लिए 7. 45 बजे उड़ान भरना था। विलंब होने पर यात्री मुंबई एयरपोर्ट पर हंगामा शुरू किए तो फ्लाइट 12 बजे उड़ान भरी। इधर, मधुबनी व दरभंगा सांसद जाम में फंसने पर सुरक्षा कर्मियों एवं यातायात सिपाही ने मशक्कत कर जाम को खाली कराया।

यह भी पढ़ें

Ramkripal Yadav: रामकृपाल यादव का खेल किसने किया खराब? राज से हट गया पर्दा; सियासी हलचल हुई तेज

Bihar Election Result 2024: बिहार में भाजपा-जदयू के साथ कैसे हो गया खेला? यहां समझिए पूरा हिसाब-किताब