Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: शराब पीकर स्कूल पहुंचा प्रिंसिपल, बच्चों से लेकर बड़ों तक को देने गालियां; घंटो चला हाईवोल्टेज ड्रामा, फिर...

Bihar News बिहार के दरभंगा में बेनीपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को बहेड़ा पुलिस ने गुरुवार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। बताया गया कि प्रधानाध्यापक धरोड़ा निवासी रामचंद्र मंडल नशे की हालत में स्कूल पहुंचा। इसके बाद हंगामा करने लगा। कभी बच्चों को तो कभी विद्यालय के पास से गुजरने वाले लोगों को भला-बुरा कहने लगा।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Updated: Fri, 29 Dec 2023 01:23 AM (IST)
Hero Image
दरभंगा में नशे में हंगामा करते प्रधानाध्यपक गिरफ्तार। (सांकेतिक फोटो)

संवाद सहयोगी, बेनीपुर ( दरभंगा)। बिहार के दरभंगा में बेनीपुर प्रखंड के कंथूडीह गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय, बरबेटोल के प्रभारी प्रधानाध्यापक को बहेड़ा पुलिस ने गुरुवार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। बताया गया कि प्रधानाध्यापक धरोड़ा निवासी रामचंद्र मंडल नशे की हालत में स्कूल पहुंचा। इसके बाद हंगामा करने लगा। कभी बच्चों को तो कभी विद्यालय के पास से गुजरने वाले लोगों को भला-बुरा कहने लगा।

पहले तो लोगों को कुछ समझ में नहीं आया, लेकिन कुछ देर बाद एक युवक को सच्चाई का पता चल गया। उसने कहा कि प्रधानाध्यापक को शराब पीकर हंगामा करना शोभा नहीं दे रहा है। इतना सुनते ही प्रधान शिक्षक ने उसका कालर पकड़ लिया। हंगामा की सूचना पर भीड़ जुट गई। लोगों के साथ भी वह मारपीट पर उतारू था।

मामले की जानकारी मिलने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इंदु सिन्हा भी पहुंची। उन्होंने प्रधानाध्यापक की गतिविधि देख बहेड़ा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ब्रेथ एनेलाइजर से की गई जांच में अल्कोहल पीने की पुष्टि हुई।

थानाध्यक्ष बीके ब्रजेश ने बताया कि गिरफ्तार प्रधान शिक्षक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षक पदस्थापित हैं। इनमें दोपहर12 बजे तक विद्यालय में प्रभारी हेडमास्टर सहित दो शिक्षक पाए गए। शेष दो शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित थे।

जब शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति पंजी की मांग की गई तो प्रधानाध्यापक नशे की हालत में साफ इनकार कर गया। कहा - सभी पंजी घर पर रखते हैं। मध्याह्न भोजन बंद मिला। बीईओ ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी जाएगी। इस हाई-वोल्टेज ड्रामा से स्कूल में पठन-पाठन प्रभावित रहा।

यह भी पढ़ें: उम्मीदें 2024: BPSC शिक्षकों के आने से बक्सर के नवनिहालों में जगी शिक्षा की उम्मीद, बदलने लगा स्कूलों का माहौल

KK Pathak के दौरे को लेकर खौफ में था महकमा, पर जब मिले तो दिल से चला गया डर; सबने ने उतारी आरती; देखें PHOTO

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें