Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar : 'सनातन परंपरा से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं...', श्यामा माई में बलि प्रथा रोकने पर भड़के पूर्व सांसद कीर्ति आजाद

पूर्व सांसद कीर्ति आजाद ने दरभंगा में महाराज रामेश्वर सिंह की चिता पर स्थापित मां श्यामा माई मंदिर परिसर में पूजा के दौरान होने वाले बलि प्रथा को रोकने के आदेश पर आक्रोश व्यक्त किया है। कीर्ति आजाद ने अखिलेश जैन पर सनातन धर्म का ज्ञान नहीं होने का आरोप लगाते हुए तुरंत धार्मिक न्यास से हटाने की मांग की है।

By Mrityunjay BhardwajEdited By: Mohit TripathiUpdated: Sun, 17 Dec 2023 04:02 PM (IST)
Hero Image
श्यामा माई में बलि प्रथा रोकने पर भड़के पूर्व सांसद कीर्ति आजाद। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, दरभंगा। पूर्व सांसद कीर्ति आजाद ने दरभंगा में महाराज रामेश्वर सिंह की चिता पर स्थापित मां श्यामा माई मंदिर परिसर में पूजा के दौरान होने वाले बलि प्रथा को रोकने के आदेश पर आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने अखिलेश जैन को तुरंत धार्मिक न्यास से हटाने की मांग की है।

जो सनातन का है ही नहीं, वो... 

कीर्ति आजाद ने एक विज्ञप्ति में जैन पर सनातन धर्म का ज्ञान नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जो सनातन धर्म का है ही नहीं, वो भला सनातन धर्म की पूजा पद्धति को क्या जान पाएगा ?

उन्होंने कहा यहां तांत्रिक पद्धति से मां की पूजा होती है। चिता भूमि होने के बावजूद यहां शादी ब्याह जैसे संस्कार भी होते हैं।

हजारों वर्षों से चली आ रही परंपरा 

कीर्ति आजाद ने कहा कि शक्तिपीठ कि तर्ज पर लंबे समय से यहां बलि प्रदान करने की परंपरा है। मां श्यामा मंदिर परिसर में हजारों वर्षों से चली आ रही पूजन परंपरा से छेड़छाड़ करना धार्मिक स्वतंत्रता का हनन है।

... अधिकार किसी को नहीं

कीर्ति आजाद ने आगे कहा कि भारतीय धर्मपरायण लोगों के संवैधानिक अधिकारों से छेड़छाड़ का अधिकार किसी को नहीं है। इस संदर्भ में 1947 से पूर्व से जो पूजन परंपरा चली आ रही है, उसमें छेड़छाड़ 1991 अधिनियम का उल्लंघन है।

सनातन पर हमला बर्दाश्त नहीं

उन्होंने कहा कि बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अधिनियम 1951 के किसी धारा या उपबंध में न्यास समिति को उस मंदिर का धार्मिक परंपरा में हस्तक्षेप विधि-निषेध जारी करने का अधिकार नहीं दिया गया है। इसमें धार्मिक न्यास द्वारा छेड़छाड़ करना सनातन पर हमला है। इसे हम आमजन कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: आज बहुत से लोग फर्जी डिग्री लेकर घूम रहे, चाहता मैं भी तो... तेजस्वी यादव ने युवाओं को दी नसीहत

नाबालिग को बहला-फुसला कर नेपाल ले जा रहा था लड़का, बार्डर पर SSB ने रोका; पूछताछ में हुआ ये खुलासा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर