Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

समस्तीपुर से सीतामढ़ी वाया दरभंगा चलेगी डीएमयू

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि रेलवे उत्तर बिहार की जरूरतों को लेकर गंभीर है। राज्य सरकार से समन्वय स्थापित कर नई रेल परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

By pradeep Kumar TiwariEdited By: Updated: Sun, 11 Jan 2015 03:04 PM (IST)
Hero Image

दरभंगा। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि रेलवे उत्तर बिहार की जरूरतों को लेकर गंभीर है। राज्य सरकार से समन्वय स्थापित कर नई रेल परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इसे लेकर रेल मंत्री सुरेश प्रभु की सूबे के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी व मुख्य सचिव से वार्ता चल रही है। उन्होंने समस्तीपुर से सीतामढ़ी वाया दरभंगा डीएमयू सेवा शुरू किए जाने की घोषणा करते हुए समस्तीपुर-दरभंगा रेललाइन के दोहरीकरण का भी आश्वासन दिया।

रविवार को दरभंगा जंक्शन के निरीक्षण बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने बताया कि 20 हजार किमी नई रेल लाइन व 10 हजार किमी आमान परिवर्तन का कार्य किया जाएगा। रेलवे ने चार वर्षों की कार्ययोजना बनाई है। वहां उपस्थित स्थानीय सांसद कीर्ति आजाद ने दरभंगा व इलाके की आवश्यकताओं से मंत्री को अवगत कराया। मौके पर हाजीपुर जोन के जीएम एके मित्तल, सीओएम दीपक नाथ, समस्तीपुर रेल मंडल के प्रबंधक अरुण मल्लिक, नगर विधायक संजय सरावगी, बेनीपुर विधायक गोपालजी ठाकुर, मेयर गौरी पासवान आदि मौजूद थे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें