'मैंने पुलिस को...', पिता जीतन सहनी हत्याकांड में गवाही के लिए पेश हुए VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी
वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी अपने पिता जीतन सहनी हत्याकांड में गवाही देने बिरौल न्यायालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी आरोपी का नाम पुलिस को नहीं बताया। 16 जुलाई 2024 को जीतन सहनी की हत्या हुई थी जिसमें पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। फिलहाल सभी आरोपी जेल में हैं और उनके खिलाफ स्पीडी ट्रायल चल रहा है।
संवाद सहयोगी, बिरौल। वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने अपने पिता जीतन सहनी हत्याकांड में गवाही देने के लिए बिरौल व्यवहार न्यायालय में एडीजे शिव कुमार के समक्ष पेश हुए।
जहां मुदालह यानी प्रति परीक्षण के अधिवक्ता रामचन्द्र यादव द्वारा पूछे जाने पर सहनी ने बताया कि किसी मुदालह का नाम पुलिस को नहीं बताया हूं। घटना को मैंने अपनी आंख से नहीं देखा है।
मालूम हो कि 16 जुलाई 2024 में जीतन सहनी की चाकू घोंप निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। पुलिस अनुसंधान में इस हत्या में संलिप्त पांच मुख्य आरोपी मो. काजिम ,मो. सितारे, मो. छोटे लहेरी, मो. आजाद तथा चाकू छिपाकर कर रखे मो. मंजूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जेल में बंद है सभी आरोपी
फिलहाल सभी आरोपी जेल में बंद है। सभी आरोपियों ने पिछले वर्ष 16 जुलाई 2024 को जीतन सहनी को हत्याकांड को अंजाम दिया था। मालूम हो जेल में बंद मो. मंजूर झाड़-फूंक करने के साथ ताबीज भी बेचता था। वह इसी चाकू से ताबीज बनाने के लिए कपड़े आदि काटता था।
आरोपितों ने जीतन सहनी की हत्या के बाद रास्ते में ट्रांसफार्मर के पास एक चापाकल पर कपड़े और चाकू में लगे खून को धोने के बाद मो. मंजूर की बंद दुकान में शटर के नीचे खाली स्थान से चाकू अंदर कर दिया था। आरोपित कपड़े को अपने घर ले गए थे।
हत्या की जानकारी मिलने के बाद मंजूर ने अपनी दुकान से चाकू ले जाकर अपने घर में छिपा दिया था। पुलिस ने उसके घर से चाकू बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। जेल में बंद सभी पांचों आरोपी के विरुद्ध कोर्ट में स्पीडी ट्रायल चल रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।