Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Samrat Chaudhary: 'हम खुश नहीं हैं...', किस बात पर नाराज हुए डिप्टी सीएम? अधिकारियों को दे दी आखिरी चेतावनी

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को गौड़ाबौराम प्रखंड के पुनाच में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और राहत कार्य की व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने मौके पर मौजूद बिरौल एसडीओ और गौड़ाबौराम सीओ को फटकार लगाई और कहा कि यदि शाम तक व्यवस्था में सुधार की रिपोर्ट नहीं आती है तो सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

By Mrityunjay Bhardwaj Edited By: Mukul Kumar Updated: Wed, 02 Oct 2024 04:04 PM (IST)
Hero Image
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, दरभंगा। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार की दोपहर गौड़ाबौराम प्रखंड के पुनाच में मलय में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। राहत कार्य की व्यवस्था पर असंतोष जताया। मौके पर मौजूद बिरौल एसडीओ व गौड़ाबौराम सीओ को  फटकार लगाई।

उन्होंने कहा कि आपकी इस व्यवस्था से हम खुश नहीं हैं। आप बाढ़ पीड़ितों पर कोई कृपा नहीं कर रहे। शाम तक यदि व्यवस्था में सुधार की रिपोर्ट नहीं आती है तो सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

सम्राट चौधरी ने एसडीओ से बाढ़ पीड़ितों के लिए शुद्ध पेयजल एवं प्रकाश की व्यवस्था करने को कहा। भोजन में खिचड़ी छोड़कर चावल, दाल, सब्जी देने, सुबह में सूखा नाश्ता और दो समय भोजन देने, प्लास्टिक वितरण, शौचालय का निर्माण कराने का निर्देश दिया।

सड़क मार्ग से पुनाच पहुंचे डिप्टी सीएम

उन्होंने कहा कि जहां-जहां विस्थापित परिवार हैं, वहां चापाकल लगाएं। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल भी थे। इसके पहले उप मुख्यमंत्री चौधरी पटना से हेलीकॉप्टर से सुपौल के खोड़ागाछी में लैंड किए। वहां से सड़क मार्ग से पुनाच पहुंचे।

वहां सामुदायिक किचेन का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ितों से हालचाल ली। इसके बाद वे मलय गांव गये जहां बाढ़ पीड़ितों से मिले। उन्होंने इस आपदा की घड़ी में बाढ़ पीड़ितों को सरकार की ओर से हरसंभव मदद किए जाने की बात कही।

इसके बाद के पुनः सुपौल खोड़ागाछी पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर से बांका के लिए निकल गए। हेलीपैड पर उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह पप्पू ने गुलदस्ता देकर किया।

मौके पर सुजीत सिंह, शत्रुध्न सहनी,कौशलेन्द्र कुमार,विकास प्रसाद,सोनू सिंह,महावीर सिंह,भगवान ठाकुर समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-

नए टारगेट के साथ पटना पहुंचे जेपी नड्डा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

'लोग नहीं भूले कि लालू किस तरह...', नवादा कांड पर भाजपा को याद आया '90 का जिन्न', RJD पर चुन-चुनकर बोला हमला

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें