Move to Jagran APP

त्योहारों पर दिल्ली-मुंबई का हवाई किराया हुआ रॉकेट पर सवार, एक टिकट का दाम 36,072 रुपये

त्योहारों पर दिल्ली-मुंबई का हवाई किराया आसमान छू रहा है। दरभंगा से मुंबई के लिए 10 नवंबर को एक टिकट का किराया 36072 रुपये है। दिल्ली के लिए भी किराया काफी ज्यादा है। 10 नवंबर को दिल्ली के लिए एक टिकट 25440 रुपये तक का हो गया है। सामान्य दिनों में दरभंगा से दिल्ली का सफर सात से आठ हजार में हो जाता है।

By Vinay Kumar Edited By: Rajat Mourya Updated: Wed, 09 Oct 2024 03:40 PM (IST)
Hero Image
दरभंगा से मुंबई के लिए 10 नवंबर को एक टिकट 36,072 रुपये का

जागरण संवाददाता, दरभंगा। दीपावली और छठ अभी दूर हैं, लेकिन दरभंगा से विमान किराया मानो रॉकेट पर सवार है। दीपावली और छठ जैसे महापर्वों पर आने वाले विमान यात्रियों को आना-जाना बहुत महंगा पड़ने वाला है। विमानन कंपनी स्पाइसजेट पर्व के मौके पर मुंबई से आने वालों को 14,601 में टिकट दे रही है। वापसी में भी अच्छा-खासा किराया देना पड़ेगा।

दरभंगा से मुंबई के लिए 10 नवंबर को एक टिकट 36,072 रुपये का है। टैक्स आदि लेकर यह 36,500 में पड़ रहा है। उधर, नौ नवंबर को 27,068 रुपये पर है, टैक्स आदि लेकर 27,500 रुपये लग रहे हैं। इसी तरह, 11 नवंबर को एक टिकट टैक्स आदि लेकर 23 हजार का है।

दिल्ली के लिए पर्व मनाकर वापस लौटने वालों के लिए एक टिकट 10 नवंबर को 25,440 रुपये तक का हो गया है। वहीं, नौ नवंबर को 20,294 और 11 नवंबर को 22,658 रुपये का है। हालांकि, 12 नवंबर को थोड़ा कम होकर 17,618 रुपये का किराया है।

सामान्य दिनों में दरभंगा से दिल्ली का सफर सात से आठ हजार में हो जाता है। 27 अक्टूबर को हवाई किराया 22 हजार से कम करके 13,722 रुपये लिए जा रहे हैं, लेकिन एक नवंबर से सीधे मुंबई से दरभंगा के टिकट में अन्य दिनों के तुलना में तीन गुना उछाल है। यानी 22,332 हो चुका है। दो यात्रियों को 26,742 लग रहा है। चार नवंबर को टिकट 35,246 तक पहुंच गया है। पांच को 24,432 और छह को फिलहाल 18,762 हजार में टिकट की बुकिंग चल रही है।

दीपावली और छठ पर्व के नजदीक दिल्ली से दरभंगा का हवाई किराया एक नवंबर को 25,049 है। यही दर छह नवंबर तक रहेगी। यह फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट से दरभंगा के लिए 11:05 में उड़ान भरेगी जो दरभंगा 12:45 बजे लैंड करेगी।

ये भी पढ़ें- Bihar School Ranking: बिहार में सरकारी स्कूल की रैंकिंग कैसे होगी? जानें पूरी प्रक्रिया यहां; 100 नंबर का है खेल

ये भी पढ़ें- AI Technology: एआइ की सहायता से बिहार में कर चोरी रोकने में मिल रही सफलता, अधिकारियों ऐसे उठा रहे तकनीक का लाभ

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें