Move to Jagran APP

Bihar News: प्रेमी ने दिया धोखा, शादी से किया इनकार; मानवाधिकार कार्यकर्ता के साथ ब्वॉयफ्रेंड के घर पहुंची प्रेमिका

बिहार के पूर्वी चंपारण में बुधवार को एक प्रेमिका अपने प्रेमी से विवाह रचाने के लिए धनबाद से प्रेमिका पहुंच गई। प्रेमी युवक की शादी कहीं और तय हो जाने की सूचना पर वह तेतरिया पहुंची थी। हालांकि युवती का मान-मनौव्वल चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों झारखंड के झोगोडीह रेलवे स्टेशन पर नौकरी करते थे। इसी दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा था।

By Manoj SinghEdited By: Mohit TripathiUpdated: Wed, 22 Nov 2023 07:44 PM (IST)
Hero Image
मानवाधिकार कार्यकर्ता के साथ ब्वॉयफ्रेंड के घर पहुंची प्रेमिका। (सांकेतिक फोटो)

संवाद सहयोगी, तेतरिया/केवटी (पूर्वी चंपारण) पूर्वी चंपारण के तेतरिया में बुधवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब अपने प्रेमी से विवाह रचाने के लिए धनबाद से प्रेमिका पहुंच गई। प्रेमी युवक की शादी कहीं और तय हो जाने की सूचना पर वह तेतरिया पहुंची थी। हालांकि युवती का मान-मनौव्वल चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों झारखंड के झोगोडीह रेलवे स्टेशन पर नौकरी करते थे। इसी दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। करीब तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल था। इस बीच तेतरिया के प्रेमी युवक की शादी दूसरी जगह तय हो गई। हाल ही में इंगेजमेंट की रस्म भी पूरी हो गई।

इस बात की जानकारी जब प्रेमिका को मिली, तो वह आगबबूला हो गई और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की कार्यकर्ता पूजा देवी के साथ यहां पहुंच गईं। उसने अपने साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अपने प्रेमी और उसके परिवार वालों पर शादी कराने का दबाव बनाती रही।

वहीं, युवक का कहना है कि लड़की के शादी से इनकार के बाद उसकी दूसरी जगह रिश्ते की बात तय हुई है। इधर, सामाजिक स्तर पर पंचायती के माध्यम से मामला सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

चंडी गांव की बेटी ब्यूटी राज नृत्य विद्या में बनी विजेता

प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। केवटी प्रखंड के चंडी गांव की बेटी ब्यूटी राज ने इसे साबित करके दिखाया है। अहिल्यास्थान में आयोजित 12 वां तीन दिवसीय राजकीय अहिल्या-गौतम महोत्सव के पहले दिन के प्रतिभा खोज प्रतियोगिता कार्यक्रम में 18 वर्ष आयु सीमा के आधार पर आयोजित गायन और नृत्य की प्रतियोगिता में ब्यूटी ने प्रथम स्थान लाकर अपने प्रतिभा का परचम लहराया है।

ब्यूटी के उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने की सूचना मिलने पर पिता हरजी पासवान व माता आशा देवी के अलावा उसके स्वजन में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न जगहों के प्रतिभागी छात्र और छात्राओं ने भाग लिया था।

प्रतियोगिता के समापन के बाद ब्यूटी को पूर्व मंत्री सह जाले के विधायक जीवेश कुमार ने प्रशस्ति पत्र व नकद पांच हजार रुपये भेंट कर पुरस्कृत किया। साथ ही उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संस्थान के निदेशक दिव्यनाथ महाराज निराला ने भी उसके इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उसे बधाई दी है। बताया जाता है कि ब्यूटी पिछले छह वर्षो से गुरु निराला के सानिध्य में रहकर कड़ी मेहनत से धीरे - धीरे सफलता की मुकाम पर चढ़ रही है।

यह भी पढ़ें: Banka News: 1.65 लाख एकड़ जमीन पर तीन हजार लोगों का अवैध कब्जा, ऑनलाइन जमाबंदी में सामने आई गड़बड़ी

प्रशांत किशोर ने नीतीश को लेकर भविष्‍यवाणी की ... बोले- लिखकर रख लो, साल 2024 में जदयू को मिलेंगी इतनी सीटें

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।