Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दो दिन से लापता नर्स का निजी अस्‍पताल की एंबुलेंस में मि‍ला शव, मां ने सामूहिक दुष्‍कर्म-हत्‍या का लगाया आरोप

पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा थानाक्षेत्र के शेखौना चौक स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत महिला नर्स के साथ संचालक सहित अस्पताल कर्मियों ने सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। मां की सूचना पर पुलिस ने दो दिनों से लापता नर्स का शव शुक्रवार को एक एंबुलेंस से बरामद किया है। पुलिस ने अस्पताल को सील कर दिया है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी है।

By Sushil KumarEdited By: Prateek JainUpdated: Fri, 11 Aug 2023 07:08 PM (IST)
Hero Image
फेनहारा थाना में गिरफ्तार आरोपित के साथ पुलिस।

फेनहारा (पूर्वी चंपारण), संवाद सहयोगी : पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा थानाक्षेत्र के शेखौना चौक स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत महिला नर्स के साथ संचालक सहित अस्पताल कर्मियों ने सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी।

मां की सूचना पर पुलिस ने दो दिनों से लापता नर्स का शव शुक्रवार को एक एंबुलेंस से बरामद किया है। पुलिस ने अस्पताल को सील कर दिया है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी है।

घटना को लेकर मधुबन थानाक्षेत्र निवासी नर्स की मां ने फेनहारा थाना में आवेदन दिया है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि शेखौना स्थित निजी अस्पताल में बेटी नर्स का काम करती थी।

पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

अस्पताल में काम करनेवाले संचालक समेत पांच लोगों ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने महिला के आवेदन पर पांच लोगों के खिलाफ कांड संख्या 121/23 के तहत भारतीय दंड विधान की धारा 376/302/34 आईपीसी के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की है।

प्राथमिकी दर्ज किए जाने के साथ ही पुलिस ने एक नामजद आरोपित मधुबन निवासी कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी आरोपित से सघन पूछताछ की जा रही है।

मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम

सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया गया। बोर्ड डॉ. सेराज, डॉ. अशोक कुमार व डॉ. तकी इमाम शामिल थे। रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

घटना के बाद अस्पताल बंदकर भागे आरोपित

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गुरुवार की रात घटना को अंजाम दिया गया है। साक्ष्य छिपाने के लिए आरोपित अस्पताल बंद कर शव को लेकर फरार हो गए। बताया गया है कि नर्स विधवा थी, उसका एक चार वर्ष का बच्चा भी है। स्वयं व बच्चे को पालने के लिए वह नर्स का काम कर रही थी।

घटना को लेकर नर्स की मां ने फेनहारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को बताया था कि दो दिनों से उनकी पुत्री लापता है। वह मां जानकी सेवा सदन शेखौना में काम करती है। सूचना पर पकड़ीदयाल डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस दौरान एंबुलेंस से शव मिला है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। शेष की खोज की जा रही है। - कांतेश कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर