Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Purvi Champaran News: सरकारी विद्यालय संचालन में सामने आई गड़बड़ी, अनुपस्थित शिक्षक की बनी थी हाजिरी

Purvi Champaran News प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार तिवारी ने शनिवार को पताही पश्चिमी पंचायत अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय रुपनी पांडेय टोला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक व्यवस्था की पड़ताल की गई। बीईओ ने बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया। जांच में पाया गया कि विद्यालय में अनुपस्थित एक शिक्षक की भी हाजिरी बना दी गई थी।

By Aditya Kumar Singh Edited By: Sanjeev KumarUpdated: Sun, 11 Feb 2024 04:24 PM (IST)
Hero Image
सरकारी विद्यालय में चल रहा था काला खेल (जागरण)

संवाद सहयोगी, पताही (पूर्वी चंपारण)। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार तिवारी ने शनिवार को पताही पश्चिमी पंचायत अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय रुपनी पांडेय टोला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक व्यवस्था की पड़ताल की गई। बीईओ ने बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया।

जांच में पाया गया कि विद्यालय में अनुपस्थित एक शिक्षक की भी हाजिरी बना दी गई थी। उन्होंने इसको लेकर प्रधानाध्यापक करुणेश कुमार से पूछताछ करते हुए इसे गंभीर मामला बताया। इस क्रम में अभिलेखों की भी जांच की गई। मगर वे भी आधे-अधुरे मिले।

रिपोर्ट मुख्यालय को भेजा जाएगा: बीईओ

इसे गंभीरता से लेते हुए बीईओ ने कहा कि इसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी जाएगी। इस क्रम में उन्होंने मध्याह्न भोजन में अंडा नहीं दिए जाने के आरोपों की भी जांच की। बच्चों ने बताया कि उन्हें अंडा नहीं मिल रहा है। यह बात भी सामने आई कि केवल शुक्रवार को ही अंडा देना है।

मगर बच्चों ने कहा कि उस दिन भी उन्हें अंडा नहीं दिया जा रहा है। मेनू के अनुसार बच्चों को भोजन नहीं दिए जाने की बात की भी जांच की गई। बीईओ ने बच्चों से बात करते हुए उनकी शिकायतों को सुना। यहां बता दें कि अंडा नहीं मिलने से नाराज बच्चों ने शुक्रवार को विद्यालय में जमकर हंगामा किया था।

इसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और दूसरे ही दिन मामले की जांच प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा की गई। बच्चों ने भी बताया कि उन्हें अंडा नहीं मिलता है। इसके बाद अधिकारी ने एमडीएम की पूरी व्यवस्था की पड़ताल करते हुए प्राधानाध्यापक को इसे दुरूस्त करने की सख्त हिदायत दी।

लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी: अधिकारी

अधिकारी ने कहा- व्यवस्था में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उल्लेखनीय है कि विभागीय निर्देश के आलोक में विद्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। बावजूद इसके कई विद्यालयों में गड़बड़ी सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें

Bihar Politics: नीतीश कुमार की पार्टी में होगी टूट? विधायकों को बचाने के लिए जेडीयू हुई अलर्ट, अपनाया ये तरीका

Bharat Ratna: तेजस्वी यादव ने 6 दिग्गजों के लिए कर दी भारत रत्न की मांग, बोले- देश में अच्छा संदेश जाएगा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर