Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: पत्नी की सहेली को लेकर भाग रहा प्रेमी गिरफ्तार, ऐसे फंसाया था प्रेम जाल में, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

East Champaran News पूर्वी चंपारण में अपनी पत्नी की सहेली को लेकर भाग रहे आशिक को पुलिस ने मोतिहारी छतौनी बस स्टेंड से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठलोहियार गांव का मुकेश यादव बताया जा रहा है। वहीं गोविंदगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की अपने ही गांव की एक सहेली के यहां वर्षो से आती जाती थी।

By Vijyendra Kumar Mishra Edited By: Sanjeev KumarUpdated: Sun, 21 Jan 2024 02:34 PM (IST)
Hero Image
पत्नी की सहेली को लेकर भाग रहा प्रेमी गिरफ्तार (जागरण)

संवाद सहयोगी, अरेराज (पूर्वी चंपारण)। अपनी पत्नी की सहेली को लेकर भाग रहे आशिक को पुलिस ने मोतिहारी छतौनी बस स्टेंड से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठलोहियार गांव का मुकेश यादव बताया जा रहा है।

पत्नी की सहेली को ऐसे फंसाया प्रेमजाल में

वहीं गोविंदगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की अपने ही गांव की एक सहेली के यहां वर्षो से आती जाती थी। इसी दौरान सहेली के पति ने उक्त लड़की को अपने प्रेमजाल में बहला फुसलाकर 12 दिसंबर को लेकर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद युवती की मां ने शुक्रवार को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

लड़की को ढाका में अपने संबंधी के यहां रखा था

घटना के बाद आरोपी ने उक्त लड़की को ढाका में अपने संबंधी के यहां रखा था। साथ ही प्रेमी अपनी प्रेमिका को हैदराबाद लेकर भागने को फिराक में छ्तौनी बस स्टेंड से गाड़ी पकड़ने जा रहा था। पुलिस ने टावर लोकेशन के आधार पर छ्तौनी बस स्टेंड के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने व युवती को 164 के बयान के लिए मोतिहारी न्यायालय में भेजा है। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने न्यायालय के आदेश के आलोक में अग्रेतर कार्रवाई करने की बात कही।

यह भी पढ़ें

PM Narendra Modi: मैथिली ठाकुर के इस गाने के मुरीद हुए PM नरेंद्र मोदी, बिहार की बेटी की जमकर कर दी तारीफ

Bihar Politics: भाजपा ने अचानक बुलाई विधान मंडल दल की बैठक, क्या होने जा रहा बड़ा खेला? सियासी अटकलें तेज