Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Crime: 4 बच्चों की मां के शव को अधजला छोड़कर भागे ससुरालवाले, शादी के बाद सबकुछ था ठीक तो, क्यों किया ऐसा कांड ?

पूर्वी चंपारण की सुगौली पुलिस ने शनिवार को सिकरहना नदी के किनारे से एक महिला का अधजला शव बरामद किया है। मृतका चार बच्चों की मां प्रतिमा देवी है। नौ साल पहले उसकी शादी सुगौली थानाक्षेत्र के रौशनपुर सपहां गांव निवासी गोविंदा राम से हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच सबकुछ ठीक था। हत्या किसने और क्यों की पुलिस हर एक बिंदु पर जांच कर रही है।

By Sushil VermaEdited By: Mohit TripathiUpdated: Sat, 09 Dec 2023 05:53 PM (IST)
Hero Image
सुगौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मुजफ्फरपुर। (सांकेतिक फोटो)

संवाद सूत्र, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना की पुलिस ने शनिवार को सिकरहना नदी के किनारे से चार बच्चों की मां का अधजला शव बरामद किया है। शव बुरी तरह झुलस जाने के कारण उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर भेजा गया है।

मृतका की पहचान सुगौली थानाक्षेत्र के रौशनपुर सपहां गांव निवासी गोविंदा राम की पत्नी प्रतिमा देवी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका के मायकेवालों की सूचना पर सुगौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया।

नौ साल पहले हुई थी शादी

प्रतिमा देवी के भाई सुगांव डीह घांगड़ टोली धीरज कुमार ने बताया कि उनकी बहन की शादी नौ वर्ष पूर्व सुगौली थानाक्षेत्र के रौशनपुर सपहां गांव निवासी गोविंदा राम के साथ हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। इस दौरान बहन चार बच्चों को भी जन्म दिया। उनमें रेशमा आठ वर्ष, सूरज छह वर्ष, कृष्णनंदन चार वर्ष व लड्डू दो वर्ष शामिल हैं।

शव जलाकर फरार हुए ससुरालवाले

मृतका के भाई धीरज कुमार ने बताया कि प्रतिमा की दूसरी बहन की शादी भी उसी गांव के पास हुई है। छोटी बहन ने फोन करके बताया कि दीदी कहीं दिख नहीं रही हैं। छोटी बहन की सूचना पर जब हम लोग गांव पहुंचे, तो देखा कि घर को बंद करके ससुरालवाले फरार हो गए हैं।

धीरन ने आगे बताया कि इस संबंध में गांववालों से पूछने पर उन्होंने बताया कि शव को नदी के किनारे जलाया जा रहा है। इसके बाद इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजले शव को बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा ?

घटना के बाद बहन के चारों बच्चे का भी कोई सुराग नहीं मिल रहा है। पुलिस का कहना है कि स्वजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद वस्तु स्थिति और साफ होगी। मामले की जांच की जा रही है।

मायके पक्ष के लोगों की सूचना पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है। महिला की ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। स्वजनों के आवेदन के आलोक में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।- श्री राजसहायक पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी।

यह भी पढ़ें: Bihar Teacher Exam: बीपीएससी के शिक्षक अभ्यर्थियों ने परीक्षा बाद ट्रेनों में जमाया कब्जा, फुटओवर ब्रिज पर भी लगा दी भीड़

BPSC Teacher Exam: मुजफ्फरपुर के 42 शिक्षक भर्ती परीक्षा केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू, पढ़ें सभी दिशानिर्देश

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें