Bihar Politics: चुनाव के बीच सम्राट चौधरी ने उड़ाई लालू-तेजस्वी की नींद, इस कद्दावर नेता को BJP में कराया शामिल
Bihar News पूर्वी चंपारण के केसरिया विधान सभा क्षेत्र के पूर्व राजद प्रत्याशी रहे संतोष कुशवाहा बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। पटना स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उन्हें पार्टी में शामिल करने की घोषणा की। संतोष कुशवाहा के भाजपा में शामिल होने पर पार्टी नेताओं और कुशवाहा समर्थकों ने बधाई दी है।
जागरण संवाददाता, पूर्वी चंपारण। Bihar Political News Today: पूर्वी चंपारण के केसरिया विधान सभा क्षेत्र के पूर्व राजद प्रत्याशी रहे संतोष कुशवाहा बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। पटना स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने उन्हें पार्टी में शामिल करने की घोषणा की।
संतोष कुशवाहा के भाजपा में शामिल होने पर पार्टी नेताओं और कुशवाहा समर्थकों ने बधाई दी है।भाजपा कल्याणपुर विधान सभा संयोजक सियबर सिंह,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार ने संतोष कुशवाहा को बधाई देते हुए कहा है कि इनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी और एनडीए प्रत्याशी 4 लाख से अधिक मतों से चुनाव जीतेंगे।
बधाई देने वालों में राजेश्वर यादव,अधिलेश सिंह,नंद यादव,शशिरंजन सहनी,राजन पांडेय,हरेन्द्र सहनी, जटाशंकर सिंह,प्रभावती देवी,राजेश यादव तथा मोहन सहनी आदि शामिल हैं।
यह भी पढ़ें