Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जरूरतमंदों को भोजन कराने के अभियान को मिला महिलाओं का साथ

ब्रह्मलीन योगीराज श्री देवराहा बाबा गुरुकुल आश्रम सेवा परिषद व सीता देवी ओंकारनाथ जालान सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में प्रत्येक शनिवार को चलाए जा रहे अन्नपूर्णा रसोई कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों को भोजन कराया जा रहा है। इस कड़ी में आठवीं सेवा सदर अस्पताल परिसर में लगाया गया।

By JagranEdited By: Updated: Sat, 05 Mar 2022 10:58 PM (IST)
Hero Image
जरूरतमंदों को भोजन कराने के अभियान को मिला महिलाओं का साथ

मोतिहारी । ब्रह्मलीन योगीराज श्री देवराहा बाबा गुरुकुल आश्रम सेवा परिषद व सीता देवी ओंकारनाथ जालान सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में प्रत्येक शनिवार को चलाए जा रहे अन्नपूर्णा रसोई कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों को भोजन कराया जा रहा है। इस कड़ी में आठवीं सेवा सदर अस्पताल परिसर में लगाया गया। इस दौरान लगभग पांच से अधिक मरीजों व उनके स्वजनों समेत जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया। अभियान में इनरव्हील क्लब का सहयोग मिला। क्लब की सक्रिय सदस्य चंद्रलता वर्मा व चंदा देवी ने भोजन का वितरण कर अभियान का शुभारंभ किया। चंद्रलता वर्मा ने कहा कि भोजन दान जीवन दान के समान है। उन्होंने अभियान की सराहना की। कार्यक्रम संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता सह आश्रम के सहसचिव राम भजन ने बताया कि जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर अन्नपूर्णा रसोई के सदस्यों को देखते ही चमक आ जाती है। बस यही खुशी दिल को सुकून पहुंचाने के साथ शरीर में उर्जा भर देती है। सीतादेवी ओंकारनाथ जालान संस्था के संस्थापक विनोद जालान ने कहा यह श्रेष्ठ और सतकर्मी कार्य कर संस्था के सदस्य अपने भीतर की सच्ची खुशी को महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को दान करिए इससे आपको अछ्वुत आत्म सुख मिलेगा। आश्रम अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा ने कहा कि अपने साम‌र्थ्य एवं सुविधा के अनुसार अन्न का दान अवश्य करना चाहिए। इससे परम कल्याण की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेंद्र जालान, बीरेंद्र प्रसाद, दिलीप केसरी, रामबाबू, गुड्डू कुमार, कृष्णा कुमार, विक्की कुमार लगातार सहयोग दे रहे हैं।

खास बातें:-

- इनरव्हील क्लब की महिला सदस्यों ने अभियान के तहत भोजन वितरण का किया शुभारंभ

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें