Move to Jagran APP

Bihar News: राजगीर में पहली बार होगी एशियन महिला हॉकी प्रतियोगिता, गया के इन होटलों में रहेंगे 6 देशों के खिलाड़ी

Asian Womens Hockey Tournament राजगीर खेल एकेडमी राजगीर के नवनिर्मित नीले एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में 11 से 20 नवंबर 2024 तक एशियन महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में छह टीमें भाग लेंगी जिनमें चीन जापान मलेशिया दक्षिण कोरिया थाईलैंड और भारत शामिल हैं। जिला प्रशासन गया सभी टीमों के लिए आरामदायक आवासन व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा है।

By Jagran News Edited By: Mohit Tripathi Updated: Fri, 11 Oct 2024 07:07 PM (IST)
Hero Image
खिलाड़ियों के उच्च स्तरीय आवासन व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे गया के जिलाधिकारी त्याग राजन एस एम। (जागरण फोटो)

जागरण संवाददाता, गया। बिहार में पहली बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है।

खेल विभाग बिहार, सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के देखरेख एशियन महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 20 नवम्बर, 2024 तक राजगीर खेल एकाडमी, राजगीर के नवनिर्मित नीले एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में छह टीमे क्रमशः चीन, जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, थाईलैण्ड और भारत प्रतिभागी शामिल होंगे।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी हॉकी टीमें गया में ही रहेंगी। इनकी आरामदायक आवासन व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन गया सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा हैं।

आवासन व्यवस्था होटल हयात पैलेस, बोधगया एवं द बुद्धा रिसॉर्ट, गया में निर्धारित की गयी है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, गया डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा द बुद्धा रिसॉर्ट, बोधगया में व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया।

जिला पदाधिकारी ने रिसॉर्ट के प्रबंधन दिए निर्देश

जिला पदाधिकारी, गया के द्वारा रिसॉर्ट के प्रबंधन को अतिथियों से कुशल व्यवहार, उनके देश के डिस्क, मिनू के अनुसार भोजन तैयार करने, उनकी सुबिधा के अनुसार डायनिंग व्यवस्था, कमरों की पूर्ण सफाई, बिजली की इंटरनल वायरिंग की जांच, स्वीमिंग पूल के पानी की उचित ढंग से सफाई और इसका प्रमाण-पत्र रखने के लिए, पुरे परिसर में प्रतिदिन दो बार फॉगिंग कराने के लिए, पुरे परिसर में उच्च स्तरीय साफ-सफाई एवं शांतिपूर्ण वातावरण रखने के लिए निर्देश दिये गये।

होटल हयात पैलेस, बोधयगा के आगे की सडक को ठीक करने एवं द बुद्धा रिसॉर्ट, गया में इंटरनल वायरिंग की जाँच के लिए भी पदाधिकारी को निर्देश दिये गये हैं।

ये अधिकारी रहे मौजूद

मौके पर जिला खेल पदाधिकारी, गया नरेश कुमार चौहान, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, बोधगया अभिषेक आनन्द एवं सुनील कुमार, प्रबंध निदेषक, द बुद्धा रिसॉर्ट, गया उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Sheikhpura News: शेखपुरा में दिल दहलाने वाली वारदात, सब्जी विक्रेता को दी ऐसी मौत कि कांप उठा पूरा इलाका

Bihar Flood News: बाढ़ प्रभावित 3.21 लाख परिवारों के खाते में भेजे गए रुपये, जानें फसल नुकसान वाली राशि कब मिलेगी?

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें