Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

औरंगाबाद: स्वर्ण आभूषण को व्यवसायी हथियार दिखा ढाई लाख की लूट, हसपुरा से दुकान बंद कर पत्नी संग लौट रहे थे घर

बुधवार की रात जब अपनी दुकान बंद कर धर्मेंद्र सोनी घर लौट रहे थे तब अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर उन्हें लूट लिया। उनकी बाइक की डिक्की में जेवर रखा हुआ था। उनके साथ उनकी पत्नी बाइक पर बैठी हुई थी। घात लगाए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Updated: Thu, 15 Sep 2022 08:47 AM (IST)
Hero Image
हथियार के बल पर लूट करते अपराधी, सांकेतिक तस्वीर

संवाद सहयोगी, दाउदनगर, (औरंगाबाद): अनुमंडल के हसपुरा कनाप रोड में ज्वेलरी की दुकान चला रहे दुकानदार से अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर नगदी और करीब दो लाख रुपये के जेवर और नगदी करीब 20 हजार रुपये लूट लिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात जब अपनी दुकान बंद कर धर्मेंद्र सोनी घर लौट रहे थे तब अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर उन्हें लूट लिया। उनकी  बाइक की डिक्की में जेवर रखा हुआ था। उनके साथ उनकी पत्नी बाइक पर बैठी हुई थी। 

जेवर का झोला निकाल अपराधी चलते बने

वे जैसे ही हसपुरा सीमा के बाहर दाउदनगर थाना क्षेत्र में साईं मंदिर के आगे बढ़े पहले से घात लगाए अपराधियों ने कनपटी में पिस्टल भिड़ाकर लूट लिया। धर्मेंद्र सोनी की उम्र 38 वर्ष बताई जाती है। हालांकि अपराधियों ने गोली नहीं चलाई। बताया गया कि धर्मेंद्र की कनपटी पर पिस्टल सटाकर बाइक की डिक्की से जेवर का झोला निकाल अपराधी अपाचे बाईक से हसपुरा बाजार की ओर भाग गए।

दाउदनगर थाना पहुंचे दोनों

शोर मचाने के बाद आसपास के ग्रामीण इकठ्ठा हुए। जिसकी सूचना हसपुरा थाने को दी गई। हसपुरा पुलिस ने दाउदनगर का मामला बता कर पल्ला झाड़ लिया। फिर लूट के शिकार पति-पत्नी दाउदनगर थाना पहुंचे।यहां से पुलिस घटनास्थल पर गई और छानबीन की। थानाध्यक्ष गुफरान अली ने प्राथमिकी कर छानबीन शुरू कर दी हैं। 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर