Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: गया SSP ने पूर्व थानेदारों समेत 50 दारोगा के ख‍िलाफ दर्ज कराई FIR, क्‍या है एक्‍शन की वजह?

Gaya News गया एसएसपी आशीष भारती इन दिनों एक्शन मोड में दिख रहे हैं। उनके आदेश पर जिले के 50 पुलिसवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल इन सभी दारोगा का ट्रांसफर दूसरे थानों में हो गया है लेकिन इन्‍होंने पूर्व थाने में दर्ज कांड का अनुसंधान पूरा नहीं किया। वहीं संबंधित कांड के दस्तावेज भी अपने साथ लेकर चले गए।

By Jagran News Edited By: Prateek Jain Updated: Sat, 20 Jul 2024 12:33 PM (IST)
Hero Image
गया के अलग-अलग थाना क्षेत्र पूर्व में स्थानांतरित हुए 50 दरोगा पर एफआईआर दर्ज कराई है।

जागरण संवाददाता, गया। वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती इन दिनों एक्शन के मूड में दिख रहे हैं। उन्‍होंने गया के अलग-अलग थाना क्षेत्र पूर्व में स्थानांतरित हुए 50 दरोगा पर एफआईआर दर्ज कराई है। स्थानांतरित दरोगा द्वारा विभिन्न कांडों का दस्तावेज नहीं सौंपा गया है।

इसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए एसएसपी ने सभी थाना अध्यक्षों को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था आदेश के बाद शुक्रवार की देर शाम अलग-अलग थाना क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।

थाने में दर्ज कांड का अनुसंधान पूरा नहीं करने और संबंधित कांड का दस्तावेज साथ लेकर जाने वाले पुलिस अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।

एसएसपी आशीष भारती के एक्शन के बाद चंदौती, सिविल लाइन और कोतवाली थाने में कार्यरत पूर्व के थानेदारों सहित 50 दरोगा पर इन थानों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई।

चंदौती से 55 केस के दस्‍तावेज साथ ले गए

जानकारी के मुताबिक, चंदौती थाने में 55 कांडों का दस्तावेज अपने साथ लेकर चले जाने के मामले में चंदौती थाना में थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी फैज अहमद सबा के बयान पर पूर्व थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह व पूर्व थानाध्यक्ष निशांत कुमार सहित 15 एसआई पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।

सिविल लाइंस थाने में दर्ज 37 कांडों से जुड़े संबंधित दस्तावेजों के मामले में 27 एसआई पर थानाध्यक्ष शमीम अहमद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वहीं, कोतवाली थाने में 80 कांडों से जुड़े दस्तावेजों के मामले में 8 एसआई पर कोतवाली थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें - 

Nitish Kumar: बिहार में बढ़ते अपराध पर गुस्से में नीतीश कुमार, पुलिस अधिकारियों को दे दिया सख्त आदेश

NDA के साथ या अलग... झारखंड में JDU किसके साथ लड़ेगी चुनाव? Nitish Kumar ने कर दिया क्लियर